• April 26, 2026

पश्चिम बंगाल से लौटे मंत्री गजेन्द्र यादव, आज दुर्ग में करेंगे जनसंवाद

पश्चिम बंगाल से लौटे मंत्री गजेन्द्र यादव, आज दुर्ग में करेंगे जनसंवाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार से केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव लौट आए हैं। वे आज सोमवार को दुर्ग के गंजपारा स्थित कार्यालय में दोपहर 12 बजे से जनदर्शन के लिए बैठेंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश देंगे।
मंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 15 दिनों से शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव पार्टी के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने चुनावी जनसंपर्क, रोड शो एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की सभाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदाताओं से सघन संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान किया तथा बंगाल में भयमुक्त एवं सुशासन की सरकार बनाने के संकल्प को मजबूत किये। साथ ही, स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किये।
बंगाल प्रवास से लौटने पर आज दुर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर विमानतल पर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूरे उत्साह और जोश के साथ मंत्री गजेन्द्र यादव का स्वागत कर उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किये।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…