• April 27, 2026

आम जनता को गरीबों को राशन नहीं मिलने और गैस नहीं मिलने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने घेरा जिला खाद्य कार्यालय

आम जनता को गरीबों को राशन नहीं मिलने और गैस नहीं मिलने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने घेरा जिला खाद्य कार्यालय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

लगातार आम जनता को राशन नहीं मिलने शक्कर नहीं मिलने के करण दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बकरीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने जिला खाद्य कार्यालय का घेराव किया और खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया को ज्ञापन सौंप कर आम जनता को जल्द से जल्द राशन पहुंचाने और उनकी परेशानियों को दूर करने की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों (राशन दुकानों) में बीपीएल हितग्राहियों को निर्धारित राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। अप्रैल माह का अंत आ गया भी तक शत प्रतिशत राशन वितरण नहीं हो पाया । माह की शक्कर अब तक दुकानों में नहीं पहुंची ।
इस कारण गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में महिलाएं एवं बुजुर्ग राशन प्राप्त करने के लिए बार-बार दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, फिर भी उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है।
यह स्थिति अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है, क्योंकि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

उन्होंने खाद्य अधिकारी को कहा कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी राशन दुकानों की जांच कराई जाए, बीपीएल हितग्राहियों को उनका निर्धारित राशन समय पर एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराया जाए।
इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करे ताकि आमजन को राहत मिल सके।
जिस पर खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने 3/4 दिनों शत प्रतिशत राशन वितरित कर देने का आश्वासन दिया ।
धीरज बाकलीवाल ने आम जनता को गैस की हो रही परेशानी को दूर करने , गैस एजेंसी की मॉनिटरिंग करने की मांग की ।
ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद देव श्री साहू मनीष बघेल दीपक साहू, प्रवक्ता नासिर खोखर सुशील भारद्वाज , अजय शर्मा , विजेंद्र भारद्वाज, प्रकाश जोशी ,ओमप्रकाश जोशी, ज्ञानदास बंजारे, पोषण साहू प्रेमलता साहू विमल यादव अविनाश यादव शिवाकांत तिवारी, प्रीतम देशमुख, देव सिंनहा, चिराग शर्मा आयुष शर्मा ,अमोल जैन, राजकुमार वर्मा सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे ।

 


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…