• October 11, 2024

महाष्टमी पर निगम परिसर विराजमान माँ दुर्गा मंदिर में हुआ हवन-पूजन

महाष्टमी पर निगम परिसर विराजमान माँ दुर्गा मंदिर में हुआ हवन-पूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।नगर पालिक निगम में शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर निगम परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में महाष्टमी का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम को विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना कर हवन की गई! महापौर धीरज बाकलीवाल ने माता दुर्गा मंदिर में हवन पूजन सम्पन्न कर सुख समृद्धि की कामना की।

हवन और पूर्णाहुति के बाद माता स्वरूप कन्याओं को भोजन कराया गया।हवन कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थे।सुख समृद्धि की कामना,हवन और पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज, प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए माता के भक्त,

प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के महापर्व पर नगर निगम परिसर में महाप्रसादि का आयोजन कर नव कन्याओं को भोज में आमंत्रित किया गया।प्रसाद वितरण में खीर,पुड़ी,हलवा इत्यादि बनाया गया था।कार्यक्रम में मौजूद महापौर धीरज बाकलीवाल,शुभम गोईर,लता यादव,योगेंद्र वर्मा,हेमलता वर्मा,दामिनी भुवाल,प्रिंसी सिंह,भुवनदास साहू, ईस्वर वर्मा,मनोहर गोस्वामी,सत्यनाराण शर्मा,रेखा कुर्रे,मुन्ना यादव,चित्रलेखा चन्द्रकर,शशिकांत यादव,बागेश्वर यादव,गौरव यादव,रवि यादव,सूरज सारथी,लक्ष्मी के अलावा भक्तगण माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किये।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…