• April 28, 2026

अवैध कब्जे पर सख्त रुख, शीतला तालाब में अतिक्रमण त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अवैध कब्जे पर सख्त रुख, शीतला तालाब में अतिक्रमण त्वरित कार्रवाई के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अवैध कब्जे पर सख्त रुख, शीतला तालाब में अतिक्रमण त्वरित कार्रवाई के निर्देश

◻️महापौर का वार्ड 40 का निरीक्षण, नागरिकों की समस्याएं सुनीं,

◻️वृंदावन कॉलोनी में पाइपलाइन विस्तार और नाली निर्माण जल्द,

◻️विकास कार्यों में तेजी लाने निगम प्रतिबद्ध,

दुर्ग/28 अप्रैल/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद श्रीमती सरिता विनोद चन्द्राकर,पार्षद गुलाब वर्मा भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित निगम टीम के साथ सिविल लाइन स्थित शीतला तालाब एवं वृंदावन कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 40 का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शीतला तालाब को भूस्वामी द्वारा अवैध रूप से पाटे जाने की गंभीर शिकायत प्राप्त होने पर महापौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके का जायजा लिया।

उन्होंने मौके से ही जिला कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर प्रकरण में शीघ्र एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। महापौर ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों एवं जल स्रोतों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा

महापौर अलका बाघमार ने निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 40 के नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

वृंदावन कॉलोनी के रहवासियों द्वारा पेयजल पाइपलाइन विस्तार एवं नाली निर्माण की प्रमुख मांग रखी गई। इस पर महापौर ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी तीन से चार माह के भीतर पाइपलाइन विस्तार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा तथा नाली निर्माण के लिए भी आवश्यक कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाएगी।

शीतला तालाब प्रकरण में सख्त निर्देश

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतला तालाब को पाटने के प्रयास में संलिप्त भूस्वामी के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए और तालाब के मूल स्वरूप को संरक्षित रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण नगर की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर निगम गंभीर

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि नगर के समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम प्रशासन सतत प्रयासरत है। जल, स्वच्छता, सड़क एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को मजबूत करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं, ताकि शहरवासियों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 40 के नागरिकगण, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Related News

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा वेयरहाउस

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा द्वारा…
विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित

विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण…
बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा – महंगाई से आम आदमी बेहाल

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     ​बेमेतरा :बेमेतरा के बेरला रोड स्थित राजीव भवन में आज कांग्रेस के…