• May 1, 2026

कुलपति दयाल ने कृषि छात्रों से किया संवाद

कुलपति दयाल ने कृषि छात्रों से किया संवाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनौरा भिलाई के बीएससी कृषि के चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण पत्रकारिता और व्यवहार कौशल विषय के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय काठाडीह (रायपुर) का टीवी स्टूडियो और सामुदायिक रेडियो 90.8 रेडियो संवाद का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस विशेष सत्र में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कृषि पत्रकारिता और व्यवहार कौशल विषय पर विद्यार्थियों से इंटरेक्शन (संवाद) किया। प्रो. द‌याल ने कहा कि शहरों की अपेक्षा ग्रामीण भारत में समाचार पत्रों का ग्रोथ परसेंटेज बढ़ा है। रेडियो की रीच और टार्गेट आडियंस में पहुंच आए दिन बढ़ रही है। इंटरनेट के विकास के साथ सोशल मीडिया का इंफ्यूलेंस बढ़ा है। कृषि प्रधान भारत में दुरदर्शन टीवी माध्यम का ग्राम विकास और उन्नत कृषि में योगदान का उदाहरण हम सबके सामने है।

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, भिलाई के विद्यार्थियों को प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि किसानों के कम्युनिकेशन बिहेवियर का अध्ययन कृषि पत्रकारिता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसमें आपको 7 सी फार्मूला पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। कृषि विज्ञान और कृषि पत्रकारिता के छात्र के रूप में आप सभी का सुनहरा और उज्जवल भविष्य है। कृषि अर्थव्यवस्था में कृषि पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए प्रमुख तत्व है- ग्रामीणों की क्रय शक्ति का विकास, जन जागरूकता और समाचार पत्रों के साथ इंटरनेट की गांवों तक पहुंच। आज ग्रामीण भारत में लगभग 550 मिलियन युजर्स है। वे सूचना क्रांति के माध्यम से गांवों की नई तस्वीर गढ़ रहे हैं।
सत्र को विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा, पत्रकारिता के विभागाध्यक्ष श्री पंकज नयन पाण्डेय, श्री अनिल कुमार मिश्र और छग कृषि महाविद्यालय के श्री विवेक कुमार पाण्डेय ने संबोधित किया। टीवी स्टूडियो में कृषि छात्रों ने एक किसान टॉक शो का आयोजन किया जिसमें वैभव सिंह,पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ,अन्वी तिवारी , हिमांशू वर्मा गुलशन मिश्रा , नारायणी देवांगन, दिव्या देशमुख,शिक्षा मिश्रा,श्वेता बिंजलेकर, एन के रेड्डी,आकांक्षा बेन,ऐश्वर्या निलोल,रिया शर्मा,लक्ष्मी साहू सुजीत चतुर्वेदी ने डच रोज, ग्वावा फार्मिंग, मॉडर्न फार्मिंग,,लाख कल्टीवेशन, मशरूम फार्मिंग,सेरीकल्चर विषय में किसान भाइयों को पूरे जोश और विश्वास के साथ अनेक जानकारी प्रदान की ! रेडियो संवाद में प्रभारी डॉ वैशाली गोलाप, आकाश चन्द्रवंशी और चंद्रशेखर शिवहरे ने तकनीकी जानकारी कृषि छात्रों को दी और आगे भी किसी प्रकार की सहायता देने के लिए सहयोग का आश्वाशन दिया।


Related News

शिवनाथ नदी महामरा एनीकट के टूट रहे बैरिगेट्स से हादसे का खतरा, अरुण वोरा ने जिला प्रशासन को किया सतर्क

शिवनाथ नदी महामरा एनीकट के टूट रहे बैरिगेट्स से हादसे का खतरा,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शिवनाथ नदी के महामरा एनीकट में लगाए गए बैरिगेट्स के क्षतिग्रस्त होने…
मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को बाँटा करु-करेला भात, कहा – तीजा हमारी संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग और अटूट आस्था का प्रतीक

मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     मरोदा टैंक स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक…
वार्ड 57 एवं 58 में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, जनता से किये संवाद, गलियों में पहुंचकर सुनीं समस्याएं, सड़क-बिजली से जुड़े कार्यों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

वार्ड 57 एवं 58 में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, जनता से किये…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग-उरला क्षेत्र…