• May 1, 2026

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया श्रमिकों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया श्रमिकों का सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा कार्यालय दुर्ग में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेजा, हमाल, कुली, मिस्त्री सहित विभिन्न निर्माण कार्यों से जुड़े मेहनतकश श्रमिकों का तिलक लगाकर, श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मान किया गया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता जिला संयोजक दिनेश मिश्रा ने की तथा संचालन राकेश दुग्गड़ ने किया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले वृद्ध श्रमिक बैसाखू राम साहू को अतिथि मंच पर स्थान देकर सम्मानित किया गया। इस भावनात्मक क्षण ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अजय तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अरविंदर खुराना, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सहसंयोजक दीपक सिन्हा, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कमलेश साहू,सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, नवीन साहू, उमेश गोस्वामी, अविनाश कुमार, कमलेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में श्रमवीर पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
सम्मान समारोह में बरसात, धूप और कठिन परिस्थितियों में निरंतर श्रम कर समाज और देश के निर्माण में योगदान देने वाले मजदूरों के परिश्रम को नमन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिक वर्ग देश की प्रगति की मजबूत नींव है।
मुख्य अतिथि सुरेंद्र कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर देश और समाज की वास्तविक शक्ति हैं। उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उसमें श्रमिकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र सरकार श्रमिकों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे मजदूर परिवारों का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है।
विशिष्ट अतिथि दिनेश देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को निश्चित प्रीमियम राशि जमा करने पर 60 वर्ष की आयु के बाद आजीवन पेंशन की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक मजबूती देने की दिशा में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में जिला संयोजक दिनेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा गरीब मजदूर व दलीतो कि उत्ताथन में कार्य करने वाली पार्टी है उन्होंने श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है, क्योंकि श्रमिकों के परिश्रम से ही विकास की मजबूत इमारत खड़ी होती है।


Related News

1 मई मजदूर दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग द्वारा किया गया मेहनतकश हाथों का सम्मान

1 मई मजदूर दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   1 मई 2026 को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, दुर्ग द्वारा तहसील के सामने…
अरुण वोरा ने रायपुर में सचिन पायलट का किया स्वागत व भेंट-मुलाकात

अरुण वोरा ने रायपुर में सचिन पायलट का किया स्वागत व भेंट-मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री…
सेवा सदन में श्रमिकों का सम्मान, मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के साथ किये भोजन

सेवा सदन में श्रमिकों का सम्मान, मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में गरिमामय…