• May 1, 2026

1 मई मजदूर दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग द्वारा किया गया मेहनतकश हाथों का सम्मान

1 मई मजदूर दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग द्वारा किया गया मेहनतकश हाथों का सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

1 मई 2026 को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, दुर्ग द्वारा तहसील के सामने दुर्ग वह सिंधी धर्मशाला के पास मजदूर दिवस के अवसर पर मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों का सम्मान किया गया। इस दौरान दिहाड़ी श्रमिक, निर्माण कार्य में लगे मजदूर, ठेला-खोमचा संचालक, छोटे व्यवसायी एवं श्रम से जुड़े सभी वर्गों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके परिश्रम और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में चेंबर ऑफ कॉमर्स दुर्ग के जिला अध्यक्ष अनूप गटागट ने कहा —
“मजदूर हमारे समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके अथक परिश्रम से ही विकास का हर मार्ग प्रशस्त होता है। मजदूर दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि उन सभी मेहनतकश हाथों के सम्मान का अवसर है जो अपने पसीने से समाज को आगे बढ़ाते हैं।”

इसके पश्चात शिव चंद्राकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा —
“हर मेहनतकश व्यक्ति सम्मान का अधिकारी है। मजदूरों का योगदान केवल निर्माण और व्यापार तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य है। हमें हमेशा उनके सम्मान और अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए।”

वहीं किशोर जैन ने कहा —
“छोटे व्यवसायी, ठेला-खोमचा चलाने वाले और श्रमिक वर्ग हमारे समाज की आत्मा हैं। उनका संघर्ष, समर्पण और मेहनत हम सभी के लिए प्रेरणा है। ऐसे कार्यक्रम समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।”

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों द्वारा मजदूर भाई-बहनों का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उपहार स्वरूप भेंट( गिफ्ट) प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर मजदूरों से संवाद स्थापित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस आयोजन में चेंबर के पदाधिकारी, सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष अनूप गटागट ,
शिव चंद्राकर ,प्रहलाद रुंगटा ,किशोर जैन ,कुलदीप सिंह ,दिनेश टावरी ,दर्शन ठकवानी ,उत्तम भंडारी ,अरुण दुग्गड़ , आनंद अग्रवाल ,जवाहर जैन ,मनोज अग्रवाल ,सुदीप अग्रवाल ,दिलीप मरोठी ,मुरली सचदेवा ,बहादुर अली ,आशीष सक्सेरिया ,आनंद जैन ,उदय शंकर त्रिपाठी ,योगेश बरडिया ,राजीव अग्रवाल ,आशीष लुनिया ,डॉ. मानसी गुलाटी ,नीतू श्रीवास्तव ,रूपलता साहु ,अनिमा सिंग ,दीना सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Related News

अरुण वोरा ने रायपुर में सचिन पायलट का किया स्वागत व भेंट-मुलाकात

अरुण वोरा ने रायपुर में सचिन पायलट का किया स्वागत व भेंट-मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री…
सेवा सदन में श्रमिकों का सम्मान, मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के साथ किये भोजन

सेवा सदन में श्रमिकों का सम्मान, मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में गरिमामय…
स्वच्छता मित्रों के सम्मान में नगर निगम दुर्ग का अभिनव पहल महापौर एवं जनप्रतिनिधियों ने साथ बैठकर किया स्नेह भोज

स्वच्छता मित्रों के सम्मान में नगर निगम दुर्ग का अभिनव पहल महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के गौरवशाली अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर…