• May 2, 2026

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट के स्टोर लगी में आग,कई क्षेत्रों की शनिवार शाम की पाली का पेयजल सप्लाई हुआ प्रभावित

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट के स्टोर लगी में आग,कई क्षेत्रों की शनिवार शाम की पाली का पेयजल सप्लाई हुआ प्रभावित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। शहर के 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट स्थित ब्लीचिंग पावडर स्टोर में शनिवार शाम अचानक आए आंधी तूफान के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लगने की घटना सामने आई,जिससे शहर के कई क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं जल कार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि फिल्टर प्लांट के स्टोर में बड़ी मात्रा में जल शुद्धिकरण में उपयोग होने वाले ब्लीचिंग पावडर का भंडारण किया गया था। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से स्टोर के भीतर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने मौके पर अधिकारियों से पूरी जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं शीघ्र जल सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए इसके अलावा वे स्वयं घूमकर 42 एमएलडी प्लांट के सभी मोटरो के अलावा 24 एमएलडी में चल रहे मोटर पंपों का अवलोकन कर सभी तकनीकी खामियों को दूर कर करने के निर्देश दिए वहीं जल कार्य विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने भी मौके पर काफी देर मौजूद रहकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय करते हुए व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए विभागीय अमला लगातार कार्य कर रहा है और सप्लाई को जल्द सामान्य करने हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
निगम प्रशासन के अनुसार तकनीकी सुधार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के बाद रविवार सुबह-शाम तक पेयजल सप्लाई सामान्य होने की संभावना है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
इस दौरान निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल,पार्षद श्रीमती रंजिता पाटिल, कार्यपालन अभियंता प्रकाश थवानी,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,उप अभियंता विनोद मांझी, जल निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…