• May 4, 2026

सिलेंडर के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

सिलेंडर के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कमर्शियल सिलेंडर 913 रुपए की बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस दुर्ग शहर जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस भिलाई नगर के संयुक्त तत्वाधान में दुर्ग में आज जोरदार प्रदर्शन हुआ तीनों जिला के अध्यक्ष राकेश ठाकुर धीरज बाकलीवाल मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में तीनों जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता चंडी मंदिर चौक में इकट्ठा हुए वहां बैनर पोस्टर लेकर सिलेंडर के दामों की वृद्धि के खिलाफ केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उसके बाद नारेबाजी करते हुए चंडी मंदिर से पांच कंदील चौक होते हुए जैन मंदिर होते हुवे वापस चंडी मंदिर चौक पहुँचे , और गैस के दाम कम करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के ऊपर जमकर भड़के कांग्रेसी नारेबाजी करते रहे ।

जिला कांग्रेस दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार ने कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी पर रोज बढ़ा दिया है गैस के कारण मजदूर फैक्ट्री में काम करने छोड़कर पलायन कर रहे हैं आम जनता पर महंगाई का चोगन बहुत बड़ा दिया है । कांग्रेस की सरकार 600 का सिलेंडर मैं ₹300 सब्सिडी देकर₹300 में आम जनता को को देती थी ।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा लगातार केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी का जीना दूभर कर रही है । कमर्शियल गैस के दाम पिछले 3 महीने में₹1300 बढ़ा दिए गए इसका सीधा भार आम जनता को पद रहा है । कई होटल बंद हो गए । होटलों में खाना नाश्ता 1 1/2 से 2 गुना बढ़ गया है । नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में कहा था भाजपा सरकार आई तो महंगाई के करेंगे , पेट्रोल , डीजल , गैस के दाम कम करेंगे कम तो नहीं लेकिन 3 गुना अधिक कर दिए है , जनता इस झूठी वादाखिलाफी की सरकार को माफ नहीं करेगी ।

भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा भाजपा सरकार की आम जनता के प्रति कोई संवेदना कोई सहानुभूति नहीं लगातार महंगाई से देश की जनता त्रस्त हो गई है आज देश का 80% जनता कर्ज में डूबी हुई है। उसके बाद खाने-पीने की वस्तु और गैस के बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर ही तोड़ दी जब तक केंद्र की भाजपा सरकार गैस के दाम कम नहीं करेगी कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी ।

आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से दीपक दुबे, देवेंद्र देशमुख हृदय यादव अल्ताफ अहमद, राजेश यादव,संजय कोहले , प्रवक्ता नासिर खोखर सुशील भारद्वाज,लिखन साहू अजय मिश्रा, गुरदीप भाटिया आनंद ताम्रकार, मुकेश साहू, देव सिन्हा, दीपक जैन, संजू धनकर राहुल शर्मा कन्या ढीमर आयुष शर्मा रतना नरमदेव, खुर्शीद अहमद संजय बत्रा सिंगर पालेसवर ठाकुर, सुमित घोष, विमल यादव, चिराग शर्मा, शिशिर कांत कसार, निखिल खिचरिया , कमलेश साहू, जामवंत गजपाल, मन्नू यादव, सुनील राव, पालेश्वर ठाकुर, लोचन यादव, श्यामा चरण मनहर, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, जय प्रकाश साहू, उमेश साहू, जगदीश मारकंडे, धरम बर्रे, बेनी ठाकुर, राजेन्द्र साहू, जगमोहन ढीमरअनीश रजा, राजकुमार वर्मा ,मोहित वाल्दे , जांगड़े , नरसिंह नाथ, सहित अन्य दुर्ग शहर , दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर के कांग्रेसी उपस्थित रहे ।

 


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…