• May 4, 2026

बोरे बासी को लेकर स्कूली शिक्षा मंत्री का बयान, छत्तीसगढ़ियों का अपमान : मुकेश चंद्राकर

बोरे बासी को लेकर स्कूली शिक्षा मंत्री का बयान, छत्तीसगढ़ियों का अपमान : मुकेश चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई नगर। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बोरे बासी को लेकर स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बयान को छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अपमानजनक कहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, धरोहर और खान-पान से परिचित नहीं हैं। छत्तीसगढ़िया इस बोरे बासी को खाकर अपने को गौरवान्वित महसूस करता है और अपने छत्तीसगढ़ी होने पर गर्व करता है, मंत्री का बयान निन्दनीय है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि मंत्री कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में बहुत पहले गरीब, लाचार और भुखमरी के शिकार लोग मजबूरी में बोरे बासी का सेवन करते थे, अब वह स्थिति नहीं है। तो वह कहना चाहेंगे कि बोरे बासी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत की संस्कृति है। भारत के कई राज्य उड़ीसा, झारखंड, बिहार, साउथ के कई राज्यों में अलग-अलग नाम से बोरे बासी खाया जाता है। यह काफी पौष्टिक होता है। छत्तीसगढ़ में खानपान की यह एक सैकड़ों साल पुरानी संस्कृति है जिसे छत्तीसगढ़ के लोग आज भी भूले नहीं है वे पूरे गर्व के साथ बोरे बासी का सेवन करते हैं।

श्री चंद्राकर ने कहा कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ के गरीबों का भोजन नहीं बल्कि यहां की एक संस्कृति है, इसके विरोध में बयान देना गलत है और छत्तीसगढ़ियों का अपमान है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बोरे बासी का सम्मान किया है। छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को सम्मान करने का दिन मई दिवस को इसके लिए चुना है जिसकी पूरे प्रदेश के लोगों ने प्रशंसा की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी यह बयान कि जब बोरे बासी रोज खाते हैं तो इसके लिए दिवस मनाने की क्या जरूरत है। यह भी काफी हास्यास्पद है। उन्हें भी छत्तीसगढ़ के लोगों की मूल भावना से कोई लेना देना नहीं है।

बोरे बासी” खाने के फायदे

श्री चंद्राकर ने बताया कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ का एक पारंपरिक और बेहद पौष्टिक भोजन है। यह मुख्य रूप से शरीर को ठंडक प्रदान करता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है, और पेट की गर्मी को कम करता है। इसमें विटामिन बी 12, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन में सुधार और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।बोरे बासी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और कब्ज, गैस की समस्या को दूर करता है।इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और ताजगी बनाए रखता है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…