• May 4, 2026

महापौर अलका बाघमार का नागरिकों धमकाना घोर निंदनीय कृत्य

महापौर अलका बाघमार का नागरिकों धमकाना घोर निंदनीय कृत्य

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुर्ग की महापौर अलका बाघमार द्वारा एक संभ्रांत नागरिक को सार्वजनिक रुप से थप्पड मारने की धमकी देना घोर निंदनीय कृत्य है और इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रुप से ही मांगनी चाहिए. एक संयुक्त विज्ञप्ति में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले सहित कांग्रेस के पूर्व पार्षद व नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू, अब्दुल गनी, अमृत लोढ़ा, अनिल देवांगन, संजय सिंह, मनोज चंद्राकर, हामिद खोखर सहित अन्य ने कहा है कि अतिक्रमण हटाने के लिए वैधानिक कार्यवाही की जानी है. किंतु किसी नागरिक को मारने की धमकी देकर सरेआम उसे अपमानित करने का अधिकार महापौर को किसने दिया है? वे शहर की प्रथम नागरिक हैं उन्हें अपने पद की गरिमा और नागरिकों के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए लेकिन सत्ता के नशे में चूर होकर वे पहले भी लोगों के साथ इस तरह का अभद्र व्यवहार कर चुकी हैं. अब तो शहर वासी उन्हें महापौर चुनकर पछता रहे हैं क्योंकि वे उनके व्यवहार से क्षुब्ध हैं और तनाव में रहते हैं कि पता नहीं कब महापौर किसका अपमान कर दें. उन्हें अपने इस निंदनीय कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए अन्यथा नागरिकों के सहयोग से कांग्रेस जन इस मुद्दे को लेकर आंदोलन पर बाध्य होंगे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…