• May 4, 2026

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने उतई बाजार चौक में कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने उतई बाजार चौक में कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक बढ़त एवं जीत पर आज *दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय श्री ललित चंद्राकर* ने उतई बाजार चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा, _“पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता ने आज बता दिया कि देश का भरोसा किस पर है। भाजपा की यह जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल पर जनता की मुहर की जीत है।”_

उन्होंने आगे कहा, _“यह जीत ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र की जीत है। बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण को नकार कर विकास को चुना है। असम की जनता ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है और पुडुचेरी ने भी कमल खिलाकर देश की दिशा तय कर दी है।”_

विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि इन राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अथक मेहनत की है। यह जीत हर उस कार्यकर्ता की जीत है जिसने घर-घर जाकर मोदी जी की योजनाओं को पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जनादेश से स्पष्ट है कि आने वाला समय भी भारतीय जनता पार्टी का है।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया और ‘भारत माता की जय’, ‘जय भाजपा, तय भाजपा’ के नारे लगाए।

इस अवसर पर उतई मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू महामंत्री चंदू देवांगन पार्षद शिव नारायण देशमुख सोनू राजपूत लक्ष्मी नारायण साहू लता सोनवानी नीलम गढ़े सतीश चंद्राकर भीम सेन सिन्हा,कांति साहू ममता चंद्राकर सोहन रिगरी गिरीश शर्मा चिंटू सिंहा खूबी राम साहू विनोद हेड़ाऊ सुनीता चंद्राकर मुकेश देवांगन हुब लाल चंद्राकर मोतिम ठाकुर,रंजना चंद्राकर,एकता चंद्राकर,फलेंद्र सिंह राजपूत फत्ते वर्मा मंजू वर्मा,वैभव देवांगन,प्रवीण यदु करण सेन उज्ज्वल साहू विजय लक्ष्मी साहू विजय चंद्राकर, शुभम वर्मा डोमार साहू दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…