• May 5, 2026

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर शहर में बढ़ते जल संकट और शक्ति नगर तालाब के खाली करने से जनता की परेशानी से अवगत कराया बहुत जल्दी जल संकट को दूर करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर के 40 वार्ड में जल संकट की स्थिति हो गई है पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं और नगर निगम दुर्ग पानी की समस्या में उदासीनता बरत रहा है । अभी पूरी गर्मी बाकी है अभी से ये हाल है तो आगे क्या होगा ।
शक्तिनगर तालाब को भी वर्क आर्डर होने के पहले ही सफाई के नाम से पूरा खाली कर दिया गया इतने दिनों से तालाब खाली होने से वहां की जनता को निस्तार के लिए भी समस्या आ रही है नगर निगम से लगातार शिकायत तो मांग करने के बाद भी महापौर और नगर निगम इस समस्या के लिए कोई भी समाधान नहीं कर रहे है ।
अगर जल्दी शहर में जल संकट की समस्या का निदान नहीं हुआ और कांग्रेस जनता के साथ नगर निगम के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी ।

ज्ञापन देने वालों में अल्ताफ अहमद, देव श्री साहू,राय सिंह दिकोला, प्रकाश देशलहरा , राजू भाटिया, गुरदीप भाटिया दुष्यंत देवांगन विमल यादव अनीश राजा रफीक खान प्रकाश सीवानकर राकेश ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे ।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…