- May 6, 2026
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित
दुर्ग। अंचल के प्रसिध्द चिकित्सक डा. अनिल अग्रवाल का देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर व्यक्त किया गया पूर्वानुमान एक बार फिर सटीक साबित हुआ है। श्री अग्रवाल ने चुनाव से पहले अप्रैल के पहले सप्ताह में सोशल मीडिया पर कहा था कि पश्चिम बंगाल में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी की पार्टी को 78 से 92 के बीच सीटे मिलेगी। ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ेगा। असम में भाजपा तीसरी बार सत्ता में काबिज होगी। पान्डुचेरी में भी भाजपा को जीत हासिल होगी। तमिलनाडू में डीएमके सत्ता से बाहर हो जाएगी। केरल में भाजपा का खाता खुलेगा। ये सभी पूर्वानुमान सही साबित हुए है। डां. अनिल अग्रवाल राजनैतिक पूर्वानुमान को लेकर पिछले कई वर्षों से चर्चा का विषय बने हुए है। इससे पहले पिछले विधान सभा चुनाव में छत्तीसगढ म.प्र. व राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने की बात चुनाव से पहले कही थी उसके साथ साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ से डां.रमन सिंह की बजाय आदिवासी मुख्यमंत्री बनने की बात कही थी। उन्होने कहा था म.प्र. में शिवराज सिंह व राजस्थान में वसुंधरा राजे सिन्धिया को मुख्यमंत्री बनने का अवसर नहीं मिलेगा। दिल्ली के चुनाव में भी डा0 अग्रवाल ने अरविन्द केजरीवाल के सत्ता से बाहर होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था और हरियाणा में भाजपा तथा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की बात कही थी। वर्ष 2018 के विधान सभा में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में प्रचण्ड बहुमत मिलने का दावा किया था। डां. अग्रवाल अपना पूर्वानुमान चुनाव से एक माह पूर्व व्यक्त करते रहे है। राजनैतिक विषय पर डां. अग्रवाल के सटीक पूर्व पूर्वानुमान की पदम श्री कवि स्व. सुरेन्द्र दुबे ने भी सराहना की है। अंचल के नागरिक व इंडियन मेडिकल एसोशिएशन डां. अग्रवाल के सटीक पूर्वानुमान को लेकर हैरत में है। माना जा रहा है कि राजनैतिक पूर्वानुमान के मामले में डां. अग्रवाल का सिक्स सेन्थ काम करता है ऐसा गुण हजारों लाखों में से किसी एक में होता है। डां. अग्रवाल को सटीक पूर्वानुमान के लिए बधाई देने का दौर जारी है।




