• May 7, 2026

इस्कॉन दुर्ग द्वारा सात दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत कथा का सफल आयोजन

इस्कॉन दुर्ग द्वारा सात दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत कथा का सफल आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। परम पूज्य एच.एच. भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज की कृपा से इस्कॉन दुर्ग द्वारा सात दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एच.जी. प्रशांत मुकुंद प्रभु जी द्वारा किया गया। यह प्रथम अवसर था जब उन्होंने दुर्ग शहर में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी, पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा जी एवं जिला अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल जी शामिल हुए। कथा कार्यक्रम इस्कॉन दुर्ग के प्रभारी श्रीमान अनंत श्याम दास प्रभु के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
सातों दिनों में प्रतिदिन लगभग 500 श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से भी भक्तगण कथा सुनने पहुंचे। कथा के दौरान प्रतिदिन महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं इस्कॉन दुर्ग के भक्तों द्वारा सफलतापूर्वक संभाली गईं। कथा के माध्यम से भक्तों में भक्ति, आध्यात्मिकता एवं श्रीमद् भागवत के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ।


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…