• May 8, 2026

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की महत्वपूर्ण बैठक अंडा में संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी श्री नितेश साहू विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मंडल प्रभारी होने के नाते संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और आज देश के लगभग 75 प्रतिशत प्रदेशों में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं संगठन की मजबूती का परिणाम है। भाजपा वर्ष के 365 दिन और 24 घंटे जनसेवा एवं संगठन विस्तार के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा भाजपा लगातार विभिन्न राज्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि शीर्ष नेतृत्व सरकार में होने के बावजूद प्रत्येक चुनाव एवं संगठनात्मक कार्य में पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरकर कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह स्वयं संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय हैं।

श्री साहू ने जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी की सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बारीकी से समझते और समझाते हुए निरंतर मजबूती प्रदान कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हो रहा है।

बैठक में सहकारिता के क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष दाऊ प्रीतपाल बेलचंदन जी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू ने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री लिकेश्वर देशमुख ने की। बैठक का सफल संचालन महामंत्री श्री लीलेश साहू ने किया, जबकि अंत में श्री चौहान जी ने आभार व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…