• May 9, 2026

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में निगम की सख्त कार्रवाई, आयुक्त ने किया प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को सेवा से पृथक 

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में निगम की सख्त कार्रवाई, आयुक्त ने किया प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को सेवा से पृथक 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में निगम की सख्त कार्रवाई, आयुक्त ने किया प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को सेवा से पृथक

दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सएप चैट मामले को गंभीरता से लेते हुए प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुए चैट स्क्रीनशॉट में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया गया था। मामले की शिकायत निगम आयुक्त को प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी धर्म, आस्था एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासकीय कार्य में अनुशासन एवं मर्यादा बनाए रखना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।
आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर संबंधित कर्मचारी गौतम साहू को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर सेवा से पृथक कर दिया गया।जन संपर्क/राजू बक्शी


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…