- May 10, 2026
चैरेवेती चैरेवेती यही मूल मंत्र के आधार पर हमें कार्य करके भाजपा को मजबूत करना है -गजेंद्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
कार्य समिति बैठक में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर बधाई संदेश एवं नारी शक्ति अधिनियम पारित न होने पर निंदा प्रस्ताव लाया गया। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति की बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गजेंद्र यादव रहे उनके मंचासीन अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, माया बेलचंदन, पदमा देवांगन ,पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ,पूर्व विधायक दयाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सभापति श्याम शर्मा ,जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, कुलेश्वरी देवांगन, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा उपस्थित रहे | आयोजित जिला कार्य समिति की बैठक संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला गया साथ ही संगठन की मजबूती आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित नेताओं द्वारा दिया गया |
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सबसे पहले आप सभी को संपन्न हुए बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत साथ ही असम और पुंडुचेरी में भाजपा की जीत को पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी उन्होंने कहा कि यह जीत सही मायने में कार्यकर्ताओं के त्याग समर्पण और पार्टी को लेकर निष्ठा को दर्शाता है हम जानते हैं कि देश में जहां-जहां चुनाव होता है वहां छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के साथ उन्हें चुनाव सम्मिलित किया जाता है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रत्येक कार्यकर्ता के संगठन कुशलता संगठन क्षमता पूरे देश में सबसे अलग है जहां भी चुनाव होते हैं वहां जीत का विजय पताका लहरा कर लौटते हैं आप सभी ने देखा संपन्न हुए उड़ीसा चुनाव बिहार चुनाव और अब बंगाल चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की इन राज्यों के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागडोर संभाली थी |
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुर्ग में स्व. दाऊ कल्याण सिंह प्रथम जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के थे उस समय से लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों ने अपना त्याग समर्पण निष्ठा के साथ पार्टी को खड़ा किया |उन्हें मैं नमन करता हूं 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केवल 2 सीटें मिली थीं, लेकिन बाद के वर्षों में पार्टी तेजी से मजबूत हुई
1996 में भाजपा पहली बार केंद्र में सबसे बड़ी पार्टी बनी।
1998 और 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी।वाजपेयी सरकार के दौरान सड़क, दूरसंचार और परमाणु परीक्षण जैसे बड़े फैसले हुए।2014 से भाजपा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत स्थिति बनाई।2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।
आज भाजपा भारत के कई राज्यों में सरकार है और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में गिनी जाती है। जिस तरह से आप सभी ने विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए थे और पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए रात दिन एक किया था आज आप सभी जुट जाएं और संगठन को मजबूती देने का प्रयास प्रारंभ कर दें |
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि आज हम सभी पार्टी की संरचना मजबूती को लेकर एकत्रित हुए हैं इस सभागार में उपस्थित प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी दायित्व धारी हैं हमने बनाया है हम ही सवारेंगे इस नारे को चरितार्थ करने के लिए हम सभी मजबूती के साथ कार्य करना होगा प्रदेश में हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार है और ट्रिपल इंजन की सरकार के प्रत्येक कार्य आम जनमानस के बीच ले जाने का कार्य हम सभी का है केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहित कार्य योजनाओं को आम जनमानस तक ले जाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता सेतु की तरह कार्य करें |
श्री कौशिक ने आगे कहा कि इस सभागार में उपस्थित प्रत्येक दायित्वधारीयो को संगठन की भौगोलिक स्थिति को समझना होगा हमारा दुर्ग जिला संगठन में तीन विधानसभा पूर्ण आते हैं और एक विधानसभा आंशिक आता है हमारे यहां 17 मंडल है 829 बूथ है और शक्ति केंद्र भी इनकी जानकारी आपको होनी चाहिए ताकि संगठन की मजबूती को लेकर आप सदैव कार्यरत रहे राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक माह हमें मंडल स्तर की बैठक करनी है और उसके पश्चात जिला स्तरीय बैठक होनी है और बुथ की बैठक भी हर महीने होनी है बुथ की बैठक माह के अंतिम रविवार मन की बात हमें हर हाल में संपन्न करनी होगी |मेरा आग्रह रहेगा आप सभी संगठन की मजबूती और संगठन को प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्य के संपादन को लेकर सदैव साझा करें तत्पर रहे|
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि -भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है इसलिए भारतीय जनता पार्टी को पार्टी विथ डिफरेंट कहा जाता है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है आप सभी ने देखा होगा की राम मंदिर का निर्माण ,अनुच्छेद 370, सहित देश हित में ऐसे कई निर्णय लिए गए हैं जिससे हमारा देश विश्व गुरु बनने की मार्ग पर चल पड़ा है स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी जब प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के नाम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क का जाल बिछाया साथ ही पूरे विश्व दबाव के बावजूद उन्होंने देश हित में परमाणु परीक्षण किया और देश की ताकत को पूरे विश्व के सामने दर्शाया |
श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि आज हम देख रहे हैं 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास की चौमुखी विकास धारा बह रही है विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय के सपने को हम साकार होता देख रहे हैं भारतीय जनता पार्टी अपनी घोषणा पत्र में जो जारी करती है उसे पूर्ण करने का प्रयास करती है आज हमने देखा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को भी पूर्ण किया सभी से आग्रह करूंगा संगठन की मजबूती संगठन के द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्य को आप सभी पूर्ण करें |
आयोजित जिला कार्य समिति की बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ने बंगाल असम और पुंडुचेरी भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई संदेश वाचन किया| तथा जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर ने केंद्र सरकार के द्वारा लोकसभा में ले गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ समूची विपक्षी पार्टियों के द्वारा वोट दिए जाने के कारण नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो पाया जिसे लेकर जिला कार्य समिति की बैठक में उन्होंने निंदा प्रस्ताव का वाचन किया|निंदा प्रस्ताव के समर्थन में सभागार में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों ने इस पर अपनी सहमति जताई |
आगामी दिन होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर परीक्षा एवं तकनीकी विषय पर जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया एवं आईटी सेल के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने संबोधित किया|
आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया आभार जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा ने किया |
आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर,मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, शैलेंद्री मांडवी, नवीन पवार,, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित प्रवक्ता नितेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, मन की बात कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी, सह प्रभारी लोकमणी चंद्राकर, कंचन सिंह ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आदित्य चौबे, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, कार्यालय प्रभारी मदन बढई,सह प्रभारी जय श्री राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सह प्रभारी सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, मंडल भाजपा प्रभारी विनायक नातू वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, चैनसुख भट्टड ,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल भाजयुमो प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका ,संस्कृति वर्मा ,आयुषी पांडेय, हिमांशु सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खेमलाल देशलहरे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक नितेश शर्मा, शिव निषाद जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, दिनेश मिश्रा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विजय ताम्रकार आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनोज ठाकरे जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर ,कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, रानी बंछोर, ज्योति प्रकाश सिन्हा, राजू जंघेल ,अनुपम साहू, बीरबल पटेल ,लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू ,राकेश दुग्गड ,राहुल सोनकर ,वीरेंद्र तन्ना, महेश देवांगन ,मनु साहू ,मौसमी ताम्रकार ,अनिल यादव, राजेश साहू ,चेतन साहू,पुरान देशमुख ,चंदू देवांगन,पुणेदरू सिन्हा ,दीपक चतुर्वेदी ,बनऊ वर्मा, छगन साहू , नीलांबर साहू, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, दशरथ साहू ,गुड्डू झा उपस्थित रहे|





