• May 11, 2026

महापौर अलका बाघमार ने पूरा किया वादा, पटरी पार का सबसे बड़ा जवाहर नगर खेल मैदान हाईमास्ट लाइट से जगमगाया

महापौर अलका बाघमार ने पूरा किया वादा, पटरी पार का सबसे बड़ा जवाहर नगर खेल मैदान हाईमास्ट लाइट से जगमगाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 जवाहर नगर पटरी पार का सबसे बड़ा खेल मैदान में हाईमास्ट लाइट स्थापना का कार्य पूर्ण होने पर आज दुर्ग की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने लोकार्पण किया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,शेखर चन्द्राकर,पार्षद सुरूचि उमरे,पार्षद विद्यावती सिंह,रंजीता पाटिल,सावित्री दमाहे,ललिता अरुण सिंह,मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि दशहरा पर्व 2 अक्टूबर 2025 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा जवाहर नगर खेल मैदान में हाईमास्ट लाइट लगाने की घोषणा की गई थी, जिसे अब पूर्ण कर नागरिकों को समर्पित किया गया। हाईमास्ट लाइट शुरू होने से पूरा खेल मैदान रोशनी से जगमगा उठा, जिससे खिलाड़ियों एवं नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

लोकार्पण अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि खेल मैदानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होने से मैदान में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगेगी और यह मैदान केवल खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों के लिए उपयोग में आएगा। साथ ही महिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को भी सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा।

महापौर ने आगे कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्य निरंतर जारी हैं। नागरिकों से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है तथा आने वाले समय में भी खेल, सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को लेकर कार्य किए जाएंगे।

हाईमास्ट लाइट लोकार्पण पर वार्डवासियों एवं खिलाड़ियों ने महापौर श्रीमती अलका बाघमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से खेल मैदान में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे युवाओं को शाम के समय भी बेहतर वातावरण में खेल अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…