• May 12, 2026

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर अरुण वोरा ने नर्सों को दी शुभकामनाएं, आईपी मिश्रा का किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर अरुण वोरा ने नर्सों को दी शुभकामनाएं, आईपी मिश्रा का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर शंकराचार्य अस्पताल पहुंचकर नर्सों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके सेवा भाव, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान की सराहना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहकर उन्हें नया जीवन देने का कार्य करती हैं। उनका धैर्य, संवेदनशीलता और अथक परिश्रम समाज के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम के दौरान अरुण वोरा ने शंकराचार्य अस्पताल एवं कॉलेज के संस्थापक आईपी मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शंकराचार्य संस्थान लगातार जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अरुण वोरा ने सभी नर्सों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज हमेशा उनके समर्पण और सेवा भावना का ऋणी रहेगा।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…