• October 14, 2024

दुर्ग शहर में फिर हत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप, ओव्हरब्रिज के नीचे युवक की पत्थर से कुचलकर कर हत्या

दुर्ग शहर में फिर हत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप, ओव्हरब्रिज के नीचे युवक की पत्थर से कुचलकर कर हत्या

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । दुर्ग शहर मे फिर से हत्या की वारदात सामने आई है। यह वारदात मोहननगर पुलिस थानांतर्गत धमधानाका ओव्हरब्रिज के नीचे की है। जहां रविवार की देर रात एक युवक पर पत्थर से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृत युवक की पहचान योगेश 33वर्ष सिकोला बस्ती निवासी के रुप में की गई है। हत्या की वजह शराब के नशे में मृतक व आरोपी के बीच हुए तात्कालिक विवाद को बताया गया है। दोनो के बीच धमधानाका ओव्हरब्रिज के नीचे स्थित दुकान के सामने सोने को लेकर रात में विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर योगेश वर्मा पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें योगेश की दर्दनाक मौत का कारण बनी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है। घटना के संबंध में एएसपी शहर अभिषेक झा ने बताया कि वारदात की खबर पुलिस को रात करीब 2.40 बजे लगी। फौरन पुलिस बल मौके पर पहुंची, तो युवक मृत मिला। हरकत में आई पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश जैसी कोई बातें सामने नहीं आई है। मृतक व आरोपी के बीच तात्कालिक विवाद ही हत्या का कारण बना है।


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…