• May 12, 2026

वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली में पार्षद मनीष यादव की पहल: अस्वस्थ एवं दिव्यांग हितग्राहियों का घर-घर जाकर किया महतारी वंदन योजना का केवाइसी 

वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली में पार्षद मनीष यादव की पहल: अस्वस्थ एवं दिव्यांग हितग्राहियों का घर-घर जाकर किया महतारी वंदन योजना का केवाइसी 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली में पार्षद मनीष यादव की पहल: अस्वस्थ एवं दिव्यांग हितग्राहियों का घर-घर जाकर किया महतारी वंदन योजना का केवाइसी किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंचे, इस संकल्प के साथ वार्ड क्रमांक 25, आशीष नगर पश्चिम रिसाली के पार्षद श्री मनीष यादव ने आज एक सराहनीय पहल की।

श्री यादव ने अपने वार्ड के उन सभी माताओं-बहनों का घर-घर जाकर KYC संपन्न कराया जो उम्रदराज, अस्वस्थ या दिव्यांग होने के कारण बैंक अथवा शिविर स्थल तक जाने में असमर्थ थीं। पार्षद स्वयं अपनी टीम के साथ हितग्राहियों के घर पहुंचे, आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए और मौके पर ही KYC की प्रक्रिया पूरी कराई।

जब हितग्राही चलकर योजना तक नहीं पहुंच सकते, तो जनप्रतिनिधि चलकर हितग्राही तक पहुंचता है। यही है सुशासन। इस अवसर पर पार्षद श्री मनीष यादव ने कहा, _”माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन का मूल मंत्र है कि शासन की योजना हितग्राही तक पहुंचे, न कि हितग्राही योजना के लिए भटके। महतारी वंदन योजना के तहत हर पात्र बहन को प्रतिमाह ₹1000 की सम्मान राशि मिल रही है। मेरे वार्ड की कोई भी माता-बहन इस लाभ से वंचित न रहे, इसलिए आज हमने घर-घर जाकर KYC किया। जो बहनें चल नहीं सकतीं, उनके लिए उनका बेटा-भाई चलकर उनके द्वार पहुंचेगा।उन्होंने आगे कहा कि महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल मिला है और वे सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर रही हैं। वार्ड में लगातार सर्वे कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि एक भी पात्र हितग्राही छूटने न पाए।

हितग्राहियों एवं उनके परिजनों ने पार्षद की इस पहल पर प्रसन्नता जताई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं पार्षद मनीष यादव का आभार व्यक्त किया। बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि “घर बैठे काम हो गया, इससे बड़ी सेवा क्या होगी। इस अभियान के दौरान वार्ड के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…