• May 14, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान को गति : हमर अस्पताल पोटिया चौक में महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण

टीबी मुक्त भारत अभियान को गति : हमर अस्पताल पोटिया चौक में महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग की प्रथम नागरिक महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी लीना दिनेश देवांगन,

शेखर चंद्राकर , ज्ञानेश्वर ताम्रकार , शशि साहू,हर्षिका संभव जैन,रंजिता पाटिल , निखिल शर्मा सहित आदि के साथ वार्ड क्रमांक 54 स्थित हमर अस्पताल पोटिया चौक पहुंचकर संभावित टी.बी. मरीजों के लिए संचालित निःशुल्क एक्सरे एवं उपचार व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को दिए जा रहे उपचार, जांच व्यवस्था तथा टी.बी. नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से ली। उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

महापौर अलका बाघमार ने अस्पताल परिषद एवं स्टाफ से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों से संभावित टी.बी. मरीजों की पहचान, निःशुल्क एक्सरे, समय पर जांच एवं उपचार प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि टी.बी. जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए शासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। समय पर जांच और उपचार से टी.बी. को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग मिलकर आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक संभावित मरीज तक जांच एवं उपचार की सुविधा पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लगातार खांसी, कमजोरी, बुखार अथवा अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लें। जागरूकता और समय पर उपचार से ही टी.बी. मुक्त भारत का सपना साकार होगा।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…