• May 15, 2026

महावीर कॉलोनी में जल्द बनेगी नाली, 72 लाख की राशि स्वीकृत, महापौर अलका बाघमार के प्रयासों से जलभराव समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

महावीर कॉलोनी में जल्द बनेगी नाली, 72 लाख की राशि स्वीकृत, महापौर अलका बाघमार के प्रयासों से जलभराव समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/15 मई/नगर पालिक निगम। शहर की जनसमस्याओं के निराकरण एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए महापौर अलका बाघमार लगातार वार्डों का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 38 महावीर कॉलोनी क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव एवं निकासी की समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद एवं नागरिकों द्वारा शिकायत की गई थी, जिस पर महापौर अलका बाघमार ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए स्थल निरीक्षण किया था।इस दौरान शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, पार्षद रामचंद्र सेन सहित कालोनीवासियों मौजूद रहें।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने बरसात के दिनों में होने वाली भारी जलभराव की समस्या से अवगत कराया था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने अधिकारियों को तत्काल नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। महापौर के सतत प्रयासों एवं पहल का परिणाम रहा कि वार्ड क्रमांक 38 महापौर कॉलोनी क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा लगभग 72 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है।

बताया गया कि नाली निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

नाली निर्माण होने से महावीर कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों में इस स्वीकृति को लेकर काफी उत्साह एवं खुशी का माहौल है।
इसी खुशी को व्यक्त करने के लिए वार्ड पार्षद रामचंद्र सेन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी महापौर कक्ष पहुंचे और महापौर अलका बाघमार से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए महापौर ने गंभीर पहल की, जिससे अब क्षेत्र को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण तेजी से किया जा रहा है तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…