• May 17, 2026

विद्युत विभाग की अंधेरगर्दी से लोगों में गहराने लगा है आक्रोश, सर प्लस प्रदेश में बिजली कटौती समझ से परे, कांग्रेस छेड़ेगी आंदोलन

विद्युत विभाग की अंधेरगर्दी से लोगों में गहराने लगा है आक्रोश, सर प्लस प्रदेश में बिजली कटौती समझ से परे, कांग्रेस छेड़ेगी आंदोलन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के मामले में सर प्लस राज्य कहलाता है लेकिन विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही और साथ सरकार के निकम्मेपन के कारण इस प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा तथा दिया तले अन्धेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। नतीजतन बिजली विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है। यदि जल्द ही घोषित और अघोषित बिजली कटौती बंद न की गई तो इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलन पर बाध्य होगी। यह चेतावनी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कोआर्डिनेटर देवकुमार जंघेल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अब्दुल गनी, लिखन साहू, पूर्व पार्षद अमृत लोढ़ा, डॉक्टर छत्रसाल गायकवाड, संजय सिंह, मनोज चंद्राकर, अनिल देवांगन, मनीष यादव आदि ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की सरकार के दौरान बिजली बिल आधा किया गया था और बिजली कटौती क्या होती है यह लोग भूल गए थे। किंतु साय सरकार के कार्यकाल में बिजली बिल सांय सांय बढ़ रहा है और बिजली घंटों गुल रहने लगी है। जरा सी तेज हवा चलते ही बिजली गुल हो जाती है और घंटों नहीं आती। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की आंख मिचौली से लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है और वे रतजगा करने पर बाध्य हो रहे हैं जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। साल भर मेंटेनेंस का काम करने के नाम मेंटेनेंस की राशि की बंदरबांट करने वाले अफसरों ने बिजली दफ्तरों को कंगाल कर दिया है। यहां तक कि कट आउट जैसी चीज भी वहां उपलब्ध नहीं है। लोगों की शिकायत भी नहीं सुनी जाती। फोन को उठाकर रख दिया जाता है। यदि गलती से उठाया भी जाता है तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता और कर्मचारियों की कमी होने तथा कंपलेंट ज्यादा होने का बहाना कर फोन काट दिया जाता है। बिजली विभाग की इस मनमानी से त्रस्त लोगों के सब्र का बांध अब टूटने जा रहा है। यदि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जन सहयोग से बिजली दफ्तरों का घेराव कर धरना प्रदर्शन पर बाध्य होगी। अंत में सभी पूर्व पार्षदों ने कल नगर निगम दुर्ग के खिलाफ होने वाले कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…