• May 21, 2026

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज


जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के तत्वावधान में राजीव भवन, दुर्ग में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को “आतंकवाद विरोधी दिवस” के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक तकनीक, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था एवं युवाओं को नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना एक मजबूत, आधुनिक एवं एकजुट भारत का था, जिसे कांग्रेस पार्टी सदैव आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी। उन्होंने आतंकवाद को मानवता का सबसे बड़ा शत्रु बताते हुए कहा कि देश में शांति, सद्भाव एवं भाईचारे को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का बलिदान देश की एकता एवं अखंडता के लिए था और कांग्रेस पार्टी सदैव उनके आदर्शों पर चलने का कार्य करती रहेगी।
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी जी ने युवाओं को राजनीति एवं राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद देश और समाज के लिए गंभीर खतरा है तथा सभी नागरिकों को एकजुट होकर शांति, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को आतंकवाद विरोधी दिवस के तहत शपथ भी दिलाई गई, जिसमें देश की एकता, अखंडता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आतंकवाद एवं हिंसा का विरोध करने का संकल्प लिया गया। सभी उपस्थितजनों ने देशहित एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धीरज बाकलीवाल, आर.एन. वर्मा, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, कौशल किशोर सिंह, ज्ञानू बांगड़े, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, राय सिंह धिकौला, अजय मिश्रा, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर रत्ना नरमदेव, देव श्री साहू, जमुना साहू, कमलेश नागर, दुश्यंत देवांगन, बृजमोहन तिवारी, राहुल शर्मा, अनीश राजा, राजू भाटिया, अजय जैन, दीपक चावड़ा, अशोक मेहरा, देव सिन्हा, भीमसेन, गणेश सोनी, भास्कर कुंडली, कल्याण सिंह ठाकुर, जितेंद्र तिवारी, अली असगर, मनोज सिन्हा एवं ईश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…