• May 25, 2026

सुशासन तिहार-2026 में विधायक ललित चन्द्राकर ने सुनी जनसमस्याएं, गर्भवती माताओं सुपोषण टोकरी व दिव्यांगों ट्रायसिकल प्रदान किया

सुशासन तिहार-2026 में विधायक ललित चन्द्राकर ने सुनी जनसमस्याएं, गर्भवती माताओं सुपोषण टोकरी व दिव्यांगों ट्रायसिकल प्रदान किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय ललित चन्द्राकर जी आज रिसाली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में नगर पालिका रिसाली द्वारा “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए।

श्री चन्द्राकर ने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि *”सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता, सम्मान और संवेदनशीलता के साथ पहुंचाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चे अर्थों में जनसेवा है।”*
सुशासन तिहार केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और शासन के बीच सीधे संवाद का माध्यम है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार का संकल्प है कि शासन की योजनाएं कागजों से निकलकर धरातल पर दिखें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।आज यहां आप सभी की समस्याओं को सुनकर तत्काल निराकरण का प्रयास किया गया है। मेरा मानना है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सहायता, सम्मान और संवेदनशीलता के साथ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चे अर्थों में जनसेवा है।
*गर्भवती माताओं व दिव्यांग को दी सौगात*
इस अवसर पर विधायक श्री चन्द्राकर ने गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकरी प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवन एवं सुरक्षित मातृत्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही दिव्यांग श्री दिनेश कुमार साहू जी को बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान की। ट्राइसिकल पाकर श्री दिनेश के चेहरे पर आई मुस्कान एवं आत्मविश्वास को देखकर श्री चन्द्राकर भावुक हो उठे और कहा कि *”दिनेश जी की यह मुस्कान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। यही सुशासन का असली चेहरा है।”*

सुशासन तिहार के इस कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ अनुपम साहू, महामंत्री श्री दशरथ साहू, श्री गुड्डू झा, श्री नरेन्द्र निर्मलकर, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू, पार्षद श्री धर्मेन्द्र भगत, श्री मनीष यादव, श्रीमती रमा यादव, श्रीमती सविता धवस, श्रीमती शीला नारखडे, श्रीमती सारिका प्रेमचंद साहू, श्रीमती सीमा साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास, श्रीमती संस्कृति वर्मा, श्री बाबी दास, श्री अंचल यादव, नगर निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…