• May 26, 2026

चुपके-चुपके, धीरे-धीरे जनता की जेब काट रही सरकार :अरुण वोरा

चुपके-चुपके, धीरे-धीरे जनता की जेब काट रही सरकार :अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग:
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर दुर्ग शहर से विधायक रहे प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा है। सोमवार को फिर ईंधन के दाम बढ़ने के बाद उन्होंने कहा कि “सरकार चुपके-चुपके, धीरे-धीरे जनता की जेब काट रही है।पिछले 10–11 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों में लगभग 7.5 से 8 रुपये तक की वृद्धि हो चुकी है, जिससे आम जनता की कमर टूट गई है।

आज देश में महंगाई अपने चरम पर है और 140 करोड़ लोगों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब रूस और ईरान जैसे देश भारत को सस्ता और पर्याप्त मात्रा में तेल और गैस देने के लिए तैयार हैं, तो केंद्र सरकार उनसे खरीदारी क्यों नहीं कर रही। आखिर सरकार की ऐसी क्या मजबूरियां हैं कि जनता पर लगातार महंगाई का बोझ डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब हर जरूरी वस्तु पर दिखाई देने लगा है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की चीजें महंगी हो रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमूल और मदर डेयरी के दूध के दाम भी 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं, जिससे आम परिवारों का मासिक बजट बिगड़ गया है।देश की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि भारत के आम लोगों की कमाई लगातार घटती जा रही है और बचत खत्म होती जा रही है। आज सड़क पर निकलकर देख लीजिए — करोड़ों लोग 18-20 हजार रुपये महीना जैसी बेहद कम आय में परिवार चलाने को मजबूर हैं। ऐसे देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट स्वाभाविक रूप से बढ़ेगा।

*युद्ध तो अभी आया है, लेकिन जनता की आर्थिक लड़ाई कई सालों से चल रही है*

वोरा ने कहा कि : “2024 से लगातार विदेशी पूंजी बाहर जा रही है। सरकार हर असफलता का ठीकरा युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों पर फोड़ रही है, जबकि सच्चाई यह है कि भारत का आर्थिक संकट सिर्फ पिछले दो महीनों का नहीं, बल्कि कई वर्षों की गलत नीतियों, बेरोजगारी, कमजोर आय और आर्थिक कुप्रबंधन का परिणाम है।”


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…