- May 26, 2026
कांग्रेसियों के जगद्गुरु सिर्फ गांधी परिवार, इसलिए कभी भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताते हैं तो कभी संतों का अपमान करते हैं : नितेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने कांग्रेस नेता चरणदास महंत द्वारा पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्यजी पर दिया गया बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि यह कांग्रेस की सनातन विरोधी और घृणित मानसिकता को भी उजागर करना बताया है और कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
नितेश ने आरोप लगाया की कांग्रेस की मानसिकता शुरू से ही सनातन धर्म, संत समाज और हिंदू आस्थाओं के विरोध की रही है। कभी भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताया जाता है, कभी रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए जाते हैं और अब संत समाज का अपमान किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के लिए यदि कोई “जगद्गुरु” है तो वह केवल गांधी परिवार है, इसलिए उन्हें देश की सनातन परंपरा, संतों के त्याग और धर्माचार्यों के सम्मान का महत्व समझ नहीं आता।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने अपना संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, धर्म और भारतीय परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित किया है। ऐसे पूज्य संत पर राजनीतिक टिप्पणी करना कांग्रेस नेताओं की ओछी राजनीति और विकृत सोच को दर्शाता है।
नितेश साहू ने कहा की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत को अपने इस ब्यान के लिए तत्काल संत समाज और हिंदू समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। यह केवल एक संत का नहीं बल्कि करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं का अपमान है।
नितेश ने कहा की यदि कांग्रेस नेता इसी प्रकार हिंदू आस्था और संतों का अपमान करते रहेंगे तो प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। चरणदास महंत को अपने इस अपमानजनक बयान का राजनीतिक और सामाजिक परिणाम अवश्य भुगतना पड़ेगा। सनातन और संत समाज का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।




