• May 27, 2026

विधायक ललित चन्द्राकर ने दिव्यांग संतोष कुमार ठाकुर को प्रदान की बैटरी चलित ट्राइसिकल

विधायक ललित चन्द्राकर ने दिव्यांग संतोष कुमार ठाकुर को प्रदान की बैटरी चलित ट्राइसिकल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत आज ग्राम बेलौदी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय ललित चन्द्राकर जी ने समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्राम नगपुरा निवासी दिव्यांग संतोष कुमार ठाकुर पिता श्री दशरु राम ठाकुर को बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान की।

इस अवसर पर विधायक श्री चन्द्राकर ने कहा, _”आज भाई संतोष कुमार ठाकुर जी को बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मुझे विश्वास है कि इस ट्राइसिकल से संतोष जी का जीवन आसान होगा और वे आत्मसम्मान के साथ अपने कार्यों को कर सकेंगे। यही सुशासन का असली उद्देश्य है – हर चेहरे पर मुस्कान लाना।”_

आगे श्री चन्द्राकर ने कहा, _”माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सुशासन तिहार का उद्देश्य ही यही है कि शासन की योजनाएं जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचे। दिव्यांग भाई-बहनों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”_

*ट्राइसिकल पाकर खिल उठा दिव्यांग का चेहरा*
बैटरी चलित ट्राइसिकल पाकर दिव्यांग संतोष कुमार ठाकुर के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने विधायक श्री ललित चन्द्राकर एवं छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्राइसिकल से अब उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा होगी और वे अपने दैनिक कार्यों को सुगमता से कर पाएंगे।

*इस अवसर पर ये रहे उपस्थित*
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू जी, सभापति श्री जितेंद्र यादव जी, जिला मंत्री श्री गिरीश साहू जी, बेलौदी सरपंच श्रीमती जामवंती देशमुख जी, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री ओमेश्वर राजू यादव जी, जनपद सदस्य श्री राजेंद्र ठाकुर जी, श्री गिरेश्वर देशमुख जी, श्री नंदू निर्मलकर जी, श्री प्यारे राम साहू जी, श्री संतोष साहू जी, सरपंच डॉ. श्री नरेंद्र निषाद जी, सरपंच श्रीमती संतोषी साहू जी, श्री राम कुमार निषाद जी, जनपद सीईओ श्री रूपेश पांडेय जी, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गौरव मिश्रा जी एवं तहसीलदार श्री वसुमित्र दीवान जी उपस्थित रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…