• May 27, 2026

सिंचाई विभाग से पानी की डिमांड करना भुला निगम वोरा, दुर्ग में बोर सूखे, तालाब खाली… सूखे नलों के सामने बैठी जनता के बीच पहुंचे अरुण वोरा

सिंचाई विभाग से पानी की डिमांड करना भुला निगम वोरा, दुर्ग में बोर सूखे, तालाब खाली… सूखे नलों के सामने बैठी जनता के बीच पहुंचे अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। शहर में लगातार गहराते जलसंकट को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने संकटग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बताया कि शहर के कई तालाबों का जलस्तर तेजी से घट रहा है, जबकि अधिकांश बोर या तो सूख चुके हैं या खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या से जूझ रही जनता की परेशानी को देखते हुए अरुण वोरा ने नगर निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल तालाबों में पानी भरने और मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

नलो की पतली पानी की धार व निस्तारी के लिए पानी का अभाव से शहर की जनता जलसंकट से जूझ रही है। शासन एवं निगम प्रशासन सुशासन तिहार अभियान में फोटोशूट कराने में व्यस्त है। जब पूर्व विधायक सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता आशुतोष सारस्वत से मिलने पर बताया कि निगम द्वारा पानी की मांग का पत्र नही पहुँची बात। अगर मांग की जाती तो हम नहरों के माध्यम से नदी व तालाबो के लिए पानी छोड़वा देते। वोरा ने यह भी बताया कि ठगढा बांध में पानी न होने से आसपास के 10 वार्ड के बोर का जलस्तर नीचे चला गया है। पटरी पार एरिया सहित बस्तियों के बोर सुख रहे हैं। सरकारी बोर टूटे पढ़े है उसे जल्द सुधारा जाए साथ ही निगम टेंकर की संख्या बढाए जिससे जनता को जलसंकट से मुक्ति मिले।
वोरा ने नगर निगम और सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री आशुतोष सारस्वत से चर्चा करते हुए कहा कि शहर के 24 तालाबों का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिससे तालाबों के आसपास रहने वाले लोगों के सामने निस्तारी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी आबादी आज भी तालाबों पर निर्भर है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण बोरसी, पोटिया, ठगड़ाबांध, दीपक नगर और कातुलबोड जैसे क्षेत्रों के तालाबों में समय पर पानी भरने का काम शुरू नहीं किया गया।
अरुण वोरा ने कहा कि शिवनाथ नदी का जलस्तर भी लगातार घट रहा है, जिससे बोरों का वाटर लेवल तेजी से डाउन हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तालाबों की सफाई, रिपेयरिंग, नहरों की टूट-फूट और लीकेज को तत्काल सुधारा जाए, ताकि बांध से छोड़ा गया पानी शहर के सभी तालाबों तक आसानी से पहुंच सके।
उन्होंने निगम प्रशासन को जलसंकटग्रस्त वार्डों की लगातार मॉनिटरिंग करने की सलाह देते हुए कहा कि नलों में पानी का प्रेशर कम होने और सप्लाई बाधित होने की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए। वोरा ने आरोप लगाया कि फेस-2 और अमृत मिशन जैसी योजनाओं का लाभ अब तक आम जनता को नहीं मिल पाया है।
उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि लोग नलों के सामने बैठकर पानी की एक-एक बूंद का इंतजार करने मजबूर हैं। न तो पर्याप्त प्रेशर से पानी मिल रहा है और न ही साफ पानी उपलब्ध हो पा रहा है। मजबूरी में लोग गंदे पानी का उपयोग करने को विवश हैं, जो सीधे तौर पर जनता के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…