• May 29, 2026

जिला अस्पताल का मर्चुरी फ्रीजर कैबिनेट 5 महीने से खराब, कांग्रेस ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

जिला अस्पताल का मर्चुरी फ्रीजर कैबिनेट 5 महीने से खराब, कांग्रेस ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला अस्पताल दुर्ग में मोर्चरी में दो मोर्चरी फ्रीजर कैबिनेट है जिसमें एक कैबिनेट में 4 शव रखे जाते हैं । दोनों में 4/4 कुल 8 शव रखने की क्षमता थी लेकिन पिछले 5 महीना से 1 फ्रीजर कैबिनेट बंद खराब है , जिसका चार माह पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने ज्ञापन देकर दूसरे फ्रीजर कैबिनेट को भी चालू करने की मांग की थी , जो अब तक चालू नहीं हुआ , जिसके कारण आज भी कई शव गर्मी में फ्रीजर के बाहर पड़े हुवे थे और उनमें लगातार गर्मी के कारण दुर्गंध तक आ रही थी । जिसे आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर इस गंभीर समस्या को निराकरण करते हुए जल्द ही नया फ्रीजर कैबिनेट लगाने की मांग की है और उन्होंने जिला अस्पताल प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेट टाइम दिया है कि अगर 15 दिन में उसका निराकरण नहीं हुआ रमजान को परेशानी होती रही तो कांग्रेस जिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में पूरी तरह अव्यवस्था है । चार माह पूर्व ज्ञापन देने के बाद भी अब तक फ्रीजर कैबिनेट की व्यवस्था नहीं की गई और प्रबंधन द्वारा रेड क्रॉस पर जिम्मेदारी डालना अपनी जिम्मेदारी को डालना आम जन की बहुत गंभीर अनदेखी है, मोर्चरी में ऐसी हालत है कि परिजन भी अंदर नहीं जा पा रहे , शवों को गर्मी में खुला रखना जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही है। आज जिला अस्पताल को अल्टीमेटम दिया गया है 15 दिन में अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगा। धीरज बाकलीवाल ने सिविल सर्जन डॉक्टर आशिशियन मिंज को अस्पताल में अन्य समस्याओं को को भी जल्द निराकरण करने की मांग की।
आज के सिविल सर्जन कार्यालय के प्रदर्शन में धीरज बाकलीवाल, दुष्यंत देवांगन, निगम के प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले,राय सिंह ढिकोला, प्रवक्ता नासिर खोखर, अनूप वर्मा अजय शर्मा ,सुशील भारद्वाज सुनीत घोष,
आयुष शर्मा चंद्रमोहन गभने दीपक जैन,चिराग शर्मा निकिता मिलिंद , हेमा साहू सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

 


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…