• May 29, 2026

शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल के जन्म दिवस की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल के जन्म दिवस की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के पूर्व महापौर व शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल का 1 जून सोमवार को जन्मदिवस है। पिछले वर्ष की तरह उनके जन्मदिवस को यादगार बनाने समर्थक व कांग्रेसजन युध्दस्तर पर तैयारियों में जुट गये हैं।
श्री बाकलीवाल का परिवार राजनीति में 1937 से सक्रिय है। श्री बाकलीवाल के दादा स्व. मोहनलाल बाकलीवाल 1937 में म.प्र. व बरार विधानसभा के सदस्य रहे इसके बाद 51-52 में आम चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए 1955 व 62 में भी स्व. बाकलीवाल सांसद रहे। 1954 से 1967 तक दुर्ग नगर पालिका के अध्यक्ष रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहते हुए महात्मा गांधी के साथ जेल यात्रा भी की। भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना में स्व. बाकलीवाल का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। धीरज बाकलीवाल परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। श्री बाकलीवाल ढाई दशक से अधिक समय से कांग्रेस में सक्रिय है। उपाध्यक्ष महामंत्री व कोषाध्यक्ष के रुप में काम कर चुके है। निगम महापौर के रुप में किए गये कार्य को विशेष रुप से सराहा गया है। वर्तमान में श्री बाकलीवाल शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त चेम्बर ऑफ कामर्स में जनरल सेके्रटरी रहने के साथ दिगम्बर जैन मंदिर कार्यसमिति के सदस्य भी है। स्वभाव से सरल सहज व विनम्र होने के साथ बेहद व्यवहारिक हैं। अध्यक्ष के रुप में काम करते हुए उन्होने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने कई कार्य किए है बूथ स्तर पर समिति का गठन अहम रहा है। वर्तमान में श्री बाकलीवाल की गिनती स्थानीय स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेताओ में की जाती है।
दुर्ग कांग्रेस के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी के जन्मदिन की तैयारी को लेकर कांग्रेसजनों में एक सप्ताह पहले से उत्साह का आलम है। 1 जून सोमवार को सुबह 10 बजे से उनके निज निवास पदमनाभपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उन्हे बधाई देने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित संगठन के सभी वरिष्ठ से लेकर कायकर्तागण मौजूद रहेंगे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…