• May 29, 2026

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का महापौर एवं कलेक्टर ने लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, महापौर-कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का महापौर एवं कलेक्टर ने लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, महापौर-कलेक्टर ने किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जेआरडी स्कूल मैदान में आगामी 31 मई 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आगमन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, एडीएम हरिवंश मिरी, सभापति श्याम शर्मा, शेखर चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शशि साहू, रंजीता पाटिल, सवित्री दमाहे, लोकेश्वरी ठाकुर,मनोज सोनी, अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा सहित निगम, लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, मंच निर्माण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी तैयारियां समयपूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। भूमिपूजन हेतु प्रस्तावित प्रमुख कार्यों में 77 एम.एल.डी. एस.टी.पी. निर्माण कार्य, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी अंतर्गत कम्पोस्ट प्लांट निर्माण एवं मशीनरी स्थापना कार्य, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, नालंदा परिसर निर्माण, शहर के विभिन्न वार्डों में सी.सी. एवं आर.सी.सी. नाली, पुलिया, सीसी सड़क एवं डामरीकरण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं उन्नयन, केनाल रोड निर्माण, सिकोला नाला निर्माण, जलागार निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी प्रस्तावित हैं।

लोकार्पण हेतु राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मॉडल स्ट्रीट फूड हब, विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक एवं डामरीकरण कार्य, मेनोनाईट चौक से चौपाटी तक मार्ग चौड़ीकरण एवं उन्नयन तथा गंजपारा चौक से शिवनाथ नदी तक मार्ग उन्नयन कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम अंतर्गत कुल 25 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 166 विकास कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है। लोकार्पण कार्यों की कुल लागत राशि 1132.75 लाख रुपये तथा भूमिपूजन कार्यों की कुल लागत राशि 24801.99 लाख रुपये है। इस प्रकार कुल 191 विकास कार्य लगभग 25934.74 लाख रुपये की लागत से शहर विकास को नई दिशा देंगे।

मुख्यमंत्री आगमन कार्यक्रम के दौरान सुशासन तिहार शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण से संबंधित विभागीय गतिविधियां संचालित होंगी। साथ ही कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जिससे आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा भी प्राप्त होगी।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…