• May 29, 2026

मंत्री गजेन्द्र यादव का वार्ड 48 में दौरा, नागरिकों से संवाद कर सड़क, पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने दिए निर्देश

मंत्री गजेन्द्र यादव का वार्ड 48 में दौरा, नागरिकों से संवाद कर सड़क, पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 48 में आज शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं को लेकर वार्ड का भ्रमण किये। वार्ड की जनता से संवाद कर उनके सुझावों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर एवं स्थानीय नागरिकों के साथ वार्ड का विस्तृत निरीक्षण कर क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिये।
वार्ड भ्रमण के दौरान सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन विस्तार, पॉवर पंप स्थापना, नाली निर्माण, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के इंजीनियरों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने कहा गया।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सड़कों के मरम्मत और बारिश पूर्व सभी नालियों की सफाई कार्य में तेजी लाने तथा आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
वार्डवासियों से संवाद करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। नागरिकों ने क्षेत्र में विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मंत्री श्री यादव ने कहा की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, विकास और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना तथा प्रत्येक वार्ड एवं गांव में विकास कार्यों को गति देना है। इसी संकल्प के साथ लगातार जनसंपर्क कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…