• June 1, 2026

दुर्ग में वोरा निवास पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग में वोरा निवास पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पद्मनाभपुर, दुर्ग स्थित वोरा निवास पारिवारिक माहौल में पहुँचे, जहाँ उन्होंने राजनीतिक पुरोधा श्रद्धेय मोतीलाल वोरा का स्मरण किया तथा उनके पुत्र, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा के साथ मोतीलाल वोरा के साथ बिताए गए पलों को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने अरुण वोरा की माताश्री एवं मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी वोरा से भी भेंट-मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

भेंट के दौरान बघेल एवं वोरा के मध्य समसामयिक राजनीतिक गतिविधियों, संगठनात्मक विषयों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
*दोनों नेताओं ने कुछ समय एकांत में भी विचार-विमर्श किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया तथा उनसे विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसरोकार के विषयों पर चर्चा की।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…