• June 2, 2026

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के जन्मदिवस कार्यक्रम में सैकड़ों साथियों के साथ शामिल हुए युवा कांग्रेस नेता आयुष शर्मा

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के जन्मदिवस कार्यक्रम में सैकड़ों साथियों के साथ शामिल हुए युवा कांग्रेस नेता आयुष शर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष व पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नेता आयुष शर्मा अपने सैकड़ों साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री धीरज बाकलीवाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जीवन और ऊंचाइयां और सफलता प्राप्त करने की कामना की।

आयुष शर्मा ने कहा कि श्री धीरज बकलीवाल का नेतृत्व कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है तथा उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।

उल्लेखनीय है कि मात्र 22 वर्ष की आयु में आयुष शर्मा युवा कांग्रेस के एक सक्रिय, ऊर्जावान एवं लोकप्रिय युवा चेहरे के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, युवाओं के बीच मजबूत जनसंपर्क एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए युवा कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा है कि वे दुर्ग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकते हैं ।

 


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…