• June 5, 2026

साई मंदिर की नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों ने मंदिर के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प

साई मंदिर की नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों ने मंदिर के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति (श्री साई मंदिर), सिविल लाइन, कसारीडीह दुर्ग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेन्द्र कांत चंदेल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होने यह कार्यकारिणी नवनिर्वाचित सचिव धीरेन्द्र शर्मा से परामर्श उपरांत घोषित की है। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मुरलीधर राऊत, संतोष यदु, सह सचिव संतोष खिरोड़कर, कोषाध्यक्ष रामेन्द्र बंजारी, प्रचार मंत्री अजय सुरपाम, नारायणदत्त तिवारी बनाए गए है। कार्यकारिणी सदस्य के रुप में रमेश शर्मा, रविन्द्र भटनागर, कौशल किशोर सिंह, रोमनाथ साहू, रमेश दीक्षित, सत्येन्द्र सिंह राजपूत, गणेश निर्मलकर, रवि भट्ट, राकेश सेन, प्रहलाद रुंगटा, विनय चंद्राकर को शामिल किया गया है। इसके अलावा समिति द्वारा मंदिर की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 11 वरिष्ठ सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इनमें सुरेन्द्र शर्मा, विपिन बोहरा, डॉ. सुधीर हिशीकर, राधेश्याम अग्रवाल, डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, डॉ.एमके साहू, विमल सक्सेरिया,अजय तिवारी, नीतिन फूले, संजय दुबे, दशरथ साहू के नाम शामिल हैं। ये सभी वरिष्ठ सदस्य मंदिर से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं आयोजनों में कार्यकारिणी समिति का मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा मंदिर के कार्यालयीन कार्यों के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए श्रीधर भजने को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेन्द्र कांत चंदेल ने कहा कि समिति का उद्देश्य साई मंदिर की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना तथा श्रद्धालुओं को मंदिर में व्यवस्थागत सुविधा उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं वरिष्ठजनों के सहयोग से मंदिर के विकास और सेवा कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया है। श्री साई मंदिर के नई कार्यकारिणी की घोषणा से समिति के सदस्यों के अलावा श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। फलस्वरुप नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…