• March 15, 2024

मुक्तिधामों के कायाकल्प के लिए विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन

मुक्तिधामों के कायाकल्प के लिए विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।15 मार्च।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के मुक्तिधामों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुक्तिधाम परिसर में शेड निर्माण, बाउंड्रीवाल सहित विभिन्न अन्य कार्य एवं पेयजल तथा बैठक व्यवस्था दुरुस्त किया जायेगा। शोक सांत्वना देने हॉल बनाया जाएगा।एक साथ दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के 8 मुक्तिधाम परिसर पर होने वाले कार्य के लिए आज विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं रजनी विजय बघेल, के मुख्य अतिथि में भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान सभापति राजेश यादव,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,संजय कोहले,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,साहू,उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चन्द्राकर,भोला महोविया,शिवेंद्र परिहार,अरुण सिंह,नरेंद्र बंजारे,जमुना,पार्षदगण उपास्थिति थे।विधायक गजेंद्र यादव के प्रयासों से शहर के मुख्य 8 स्थानों में मुक्तिधामों के कायाकल्प के लिए शासन से 2.48 करोड़ की स्वीकृति कराई,स्वीकृति मिलने के बाद किये गए भूमिपूजन के तहत वार्ड 15 करहीडीह, वार्ड 17 कादम्बरी नगर, वार्ड विद्युत सब स्टेशन के सामने, वार्ड 56 बघेरा, वार्ड 57 उरला, वार्ड 60 रायपुर नाका, वार्ड 11 हरनाबाँधा एवं वार्ड 50 बोरसीभाठा के मुक्तिधाम शामिल है।इन मुक्तिधामों में बाउंड्रीवॉल,बारिश के सीजन में कीचड़ से बचने पेवर ब्लॉक, शवदाह गृह शेड रिपेयरिंग, शवदाह गृह के नए शेड निर्माण,शोक सभा के लिए सभागृह,शौचालय, बैठने के लिए चबूतरा, पेयजल व्यवस्था, सहित अन्य निर्माण कार्य होंगे। वार्ड 11 में मुक्तिधाम जीर्णोद्धार कार्य करने भुमिपूजन किया गया। विधायक गजेंद्र यादव उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये।उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर शहर में कराए जाएंगे।इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल का पार्षद एवं स्थानीय लोगो ने आभार व्यक्त किया।नरेश तेजवानी,कविता तांडी,काशीराम कोसरे,खिलावन मटियारा,सतीश देवांगन,अमित देवांगन,बिजेंद्र भारद्वाज,बृजलाल पटेल,अजित वैध,चमेली साहू,कुमारी साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता आर.के. पलिया,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,सजय ठाकुर,कुलेश्वर साहू,गुड्डू यादव व निगम अधिकारी व स्थानीय क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक,युवा एवं महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…