• June 7, 2026

उरला व बघेरा में प्रस्तावित रेलवे का ओवरब्रिज व अंडर ब्रिज अधर में लटका

उरला व बघेरा में प्रस्तावित रेलवे का ओवरब्रिज व अंडर ब्रिज अधर में लटका

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग शहर के पटरी पार क्षेत्र में लगातार आबादी बढ़ रही है। आसपास के गांव भी नगर निगम में शामिल हो रहे है। इससे आवागमन की समस्या विकट रुप धारण कर रही है। कांग्रेस के पूर्व पार्षदों ने ख़ुद देखा कि उरला और बघेरा रेलवे क्रासिंग पर हर पांच-दस मिनट पर गेट बंद होता है और इस भीषण गर्मी में रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं परेशान होती हैं। इन रेलवे क्रासिंग के कारण चौबीसों घंटे पटरी पार क्षेत्र में चक्का जाम की स्थिति बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों की मांग पर रेलवे ने उरला और बघेरा रेलवे क्रासिंग को बंद कर वहां अंडरब्रिज और ओवरब्रिज बनाने का फैसला किया था। जिसका एक-डेढ़ साल पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल शिलान्यास भी किया था। इसके बाद प्रस्तावित स्थल के पास साफ-सफाई का काम शुरू भी हुआ और गढ्ढे भरने की शुरुआत की गई लेकिन फिर यह काम बंद हो गया। अब फिर यह काम शुरू होगा इस बारे में रेलवे प्रशासन कुछ नहीं बता रहा है। नतीजतन पटरी पार के बाशिंदों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अब्दुल गनी, देवकुमार जंघेल, लिखन साहू, पूर्व पार्षद अमृत लोढ़ा, डॉ. छत्रसाल गायकवाड, संजय सिंह, भोला महोबिया, मनोज चंद्राकर, अनिल देवांगन, मनीष यादव, सुरेंद्र ठाकुर, राजकुमार वर्मा, युवराज ठाकुर, सुश्री जमुना साहू आदि ने मांग की है कि उरला और बघेरा में पर्याप्त जगह उपलब्ध है! अतः वहां तत्काल ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया जाए अन्यथा जनहित से जुड़े इस मुद्दे को लेकर जनता के सहयोग से कांग्रेस जन उग्र आंदोलन पर बाध्य होंगे। पूर्व पार्षद सुश्री जमुना साहू ने उरला रेलवे क्रॉसिंग के बाद सिकोला भाठा मोड़ पर टूटी हुई पुलिया को शीघ्र बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है की पुलिया टूट जाने के कारण यहां के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…