• June 8, 2026

श्री साई मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी ने जनप्रतिनिधियों से लिया मार्गदर्शन, मंदिर के विकास पर की चर्चा

श्री साई मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी ने जनप्रतिनिधियों से लिया मार्गदर्शन, मंदिर के विकास पर की चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। श्री साई मंदिर समिति, सिविल लाइन कसारीडीह की नवगठित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से सौजन्य मुलाकात कर मंदिर के सर्वांगीण विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। समिति के इस प्रतिनिधिमंडल ने यह मुलाकात अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल और सचिव धीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा, समाजसेवी राकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों से भेंट की गई।
मुलाकात के दौरान मंदिर के विकास, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के विस्तार तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने समिति की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मंदिर की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने मंदिर को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनसेवा का केंद्र बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने समिति को भविष्य की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
श्री साई मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से मंदिर के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा श्रद्धालुओं की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल, सचिव धीरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष मुरलीधर राऊत, संतोष यदु, सहसचिव संतोष खिरोड़कर, कोषाध्यक्ष रामेंद्र वंजारी, प्रचार मंत्री नारायण दत्त तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य आर के भटनागर, रोमनाथ साहू, प्रकाश शिवणकर एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Related News

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से बढ़ा जनविश्वास : बेमेतरा में शिकायतों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से बढ़ा जनविश्वास : बेमेतरा में शिकायतों के त्वरित निराकरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प को साकार…
विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल बेमेतरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 17 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल बेमेतरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी…
साई मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव का गीतांजलि संगीत महाविद्यालय ने किया अभिनंदन

साई मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव का गीतांजलि संगीत महाविद्यालय ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त गीतांजलि संगीत महाविद्यालय, कसारीडीह के पदाधिकारियों…