• June 11, 2026

शहीद दिवस के रूप में मनाई गई पंडित विद्या चरण शुक्ल की पुण्यतिथि

शहीद दिवस के रूप में मनाई गई पंडित विद्या चरण शुक्ल की पुण्यतिथि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शहीद दिवस के रूप में मनाई गई पंडित विद्या चरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि
दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्या चरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को स्मरण किया।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पंडित विद्या चरण शुक्ल जी का जीवन जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से थे तथा उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। रेल, हवाई सेवा, सिंचाई, सड़क, दूरसंचार, उद्योग तथा दूरदर्शन जैसी सुविधाओं के विस्तार में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
श्री बाकलीवाल ने कहा कि पंडित शुक्ल जी नौ बार सांसद चुने गए तथा उन्होंने जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी चंद्रशेखर एवं ब नरसिम्हा राव की सरकारों में केंद्रीय मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे कांग्रेस की विचारधारा के सशक्त स्तंभ थे और जनहित के मुद्दों के लिए सदैव संघर्षरत रहे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में हुए झीरम घाटी हमला में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्होंने साहस और संघर्ष का परिचय दिया। 11 जून 2013 को उनका निधन हुआ, किंतु उनके आदर्श, विचार और विकास की सोच आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को प्रेरित करती है।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित विद्या चरण शुक्ल जी के बताए मार्ग पर चलने तथा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय एवं जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धीरज बाकलीवाल अलताफ अहमद आनंद देव ताम्रकार प्रवक्ता सुशील भारद्वाज नासिर खोखर कल्याण सिंह ठाकुर दुष्यंत देवांगन अंश चतुर्वेदी आयुष शर्मा देव सिन्हा अनिल राव अली असगर एनी पीटर उपस्थित थे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…