• June 14, 2026

बारिश से पूर्व नालों व नालियों की सफाई को लेकर स्वास्थ्य प्रभारी एलर्ट मोड पर

बारिश से पूर्व नालों व नालियों की सफाई को लेकर स्वास्थ्य प्रभारी एलर्ट मोड पर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। बारशि से पूर्व सफाई को लेकर निगम का अमला एलर्ट मोड पर है। निगम महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी निलेश अग्रवाल लगातार सफाई के कार्यो की मानिटरिंग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य प्रभारी निलेश अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की सीमा के 26 किलोमीटर के दायरे में 5 बड़े नाले शंकर नगर, पोटिया, हरिनगर, मालवीय नगर सहित अन्य आते है। इन सभी नालों में सफाई का काम 70 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से पूरे शहर में नाले व नालियों की सफाई का काम युध्द स्तर पर चल रहा है। चूंकि बारिश के कारण बड़े नालों पर सबसे ज्यादा पानी भराव की समस्या पैदा हो जाती है इसलिए इन नालों की सफाई प्राथमिकता से की जा रही है उन्होंने कहा कि जहां सफाई कर्मी नीचे उतरकर कार्य कर सकते है वहां उनका उपयोग किया जा रहा है।
जहां मैनुवल की स्थिति नही बनती वहां पोकलेन मशीन उतारकर सफाई की जा रही है। श्री अग्रवाल ने बताया कि शहर की जनता को बारिश के मौसम में असुविधा की स्थिति ना बने इसलिए जमाव वाले क्षेत्रों में निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए गये है ।
श्री अग्रवाल ने बताया कि इस पूरे अभियान में 60 से 70 सफाई कर्मचारी नियमित रुप से सफाई के काम में जुटे हुए हैं।


Related News

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सावन के पहले दिन बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुआ…
शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग शासन द्वारा नामांकित 9 एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण…
जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में…