• June 14, 2026

वार्ड 30 और 31 में विकास को मिली रफ्तार, 82 लाख से अधिक के निर्माण कार्य होंगे शुरू

वार्ड 30 और 31 में विकास को मिली रफ्तार, 82 लाख से अधिक के निर्माण कार्य होंगे शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के बाजार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 82 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद एवं सभापति श्याम शर्मा, लोककर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, सांस्कृतिक विभाग प्रभारी एवं वार्ड क्रमांक 31 की पार्षद हर्षिका संभव जैन सहित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में आरसीसी सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।

भूमिपूजन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 में तेजपाल के निवास से डिसेंट सैलून तक 25 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण तथा तमेंरपारा के विभिन्न स्थानों पर 17 लाख रुपये की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य किए जाएंगे। वहीं वार्ड क्रमांक 31 में सिंडिकेट बैंक से स्वाध्याय भवन एवं सिद्धार्थ नगर बस्ती तक 12 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, आपापूरा से आबकारी कार्यालय, रजा खोखर कार्यालय, गवलीपारा होते हुए वर्धमान स्थापक भवन तक 15 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण तथा हनुमान नाला से गुप्ता कॉम्प्लेक्स तक 13 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर आवागमन एवं जल निकासी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से जल निकासी एवं आवागमन की समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने विकास कार्यों की स्वीकृति और शुभारंभ पर महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल, संभव जैन, रजा खोखर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

साई मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव का गीतांजलि संगीत महाविद्यालय ने किया अभिनंदन

साई मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव का गीतांजलि संगीत महाविद्यालय ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त गीतांजलि संगीत महाविद्यालय, कसारीडीह के पदाधिकारियों…
दादा-दादी, नाना- नानी पार्क की दुर्दशा पर पूर्व पार्षदों ने जताई चिंता, नगर निगम प्रशासन से पार्क को व्यवस्थित करने की मांग की

दादा-दादी, नाना- नानी पार्क की दुर्दशा पर पूर्व पार्षदों ने जताई चिंता, नगर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। कांग्रेस के पूर्व पार्षदों ने दादा-दादी, नाना-नानी पार्क का भ्रमण कर उसकी दुर्दशा…
संयुक्त संचालक कृषि ने ली समीक्षा बैठक, किसानों को समय पर बीज-उर्वरक उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

संयुक्त संचालक कृषि ने ली समीक्षा बैठक, किसानों को समय पर बीज-उर्वरक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। आगामी खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग ने…