- June 17, 2026
संतश्री माताजी का निधन, अंतिम संस्कार आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। जय शक्ति आश्रम निकुम तीर्थराज देवी निकुंभला धाम के संचालक व संस्थापक संतश्री माताजी का निधन मंगलवार की देर शाम हो गया। वे 20 मई से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती थे। उन्हे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था। तब से वे कोमा में चले गए थे। संतश्री माताजी की अंतिम यात्रा 17 जून को दोपहर 12 बजे निकुम जय शक्ति आश्रम से निकाली जाएगी। निकुम एक प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक केंद्र है। यह आश्रम क्षेत्र में शांति, लोक कल्याण और धार्मिक अनुष्ठानों का एक प्रमुख केंद्र रहा है। संतश्री माताजी के द्वारा व उनके मार्गदर्शन में जहां समय-समय पर बड़े यज्ञ और महायज्ञ आयोजित किए गए हैं। गणपति भद्रकाल्यै नमः जैसे विशिष्ट महायज्ञों का आयोजन किया जा चुका है। प्रमुख अनुष्ठान और महायज्ञःक्षेत्र में सुख-शांति और अकाल व सूखे से राहत दिलाने के लिए आश्रम में विशेष अनुष्ठान हुए हैं।
0000




