• June 17, 2026

दुर्ग में कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ किया जंगी प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर और बैरिकेट तोड़कर जताया आक्रोश

दुर्ग में कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ किया जंगी प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर और बैरिकेट तोड़कर जताया आक्रोश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा 1 जुलाई से घरेलू बिजली दरों में 30 से 50 पैसे की बढ़ोतरी व अन्य व्यवसायिक और किसानी बिजली में दर बढ़ाने के विरोध मैं जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर जिला कांग्रेस दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जंगी और आक्रामक प्रदर्शन किया सबसे पहले कांग्रेसी बैनर पोस्टर और मुख्यमंत्री के पुतले को लेकर राजीव भवन से निकले और भाजपा कार्यालय होते हुए पटेल चौक होते हुए बिजली विभाग तक पहुंचे पूरे रास्ते भर और भाजपा कार्यालय के सामने रुककर कांग्रेसियों बिजली दरों को वापस कम करने , मुख्यमंत्री , भाजपा सरकार के खिलाफ शंकर नारेबाजी की । बिजली विभाग को रोकने दो वेरी रिक्वेस्ट को तोड़कर पुलिस श्रृंखला को धकेल कर कांग्रेसी टिन की दीवार तक पहुंचे और तीन पर लात मार कर और उसे तोड़कर जमकर प्रदर्शन किया ।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रतीकात्मक रूप से स्मार्ट मीटर को तोड़कर विरोध जताया । जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रतीकात्मक रूप से स्मार्ट मीटर , और चिमनी भेंटकर कहा कि आज पूरे प्रदेश में बड़े बिजली बिल को लेकर त्राहि त्राहि मची है 500/1000 बिल वाले को 5000/7000 बिल आ रहा है । भाजपा सरकार ने आते ही बिजली बिल हॉफ योजना समाप्त कर दिया । घरों में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा दिए गए उसके बाद लगातार बिजली दरों में बढ़ोतरी की जा रही है । आम जनता अपनी कमाई से घर चलाए या बिजली का बिल भरे ,
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा, “भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को भूल चुकी है। आज हर घर में बिजली बिल चिंता का विषय बन गया है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से जनता की जेब पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी और किसी भी कीमत पर जनता का शोषण नहीं होने देगी।” आज जनता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल को बहुत याद कर रही है जिसमे उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलता था।
विद्युत नियामक आयोग के बढ़ोत्तरी के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कुछ नहीं बोलना जनता के प्रति उनकी संवेदनहीनता दिखाती है ।

जिला कांग्रेस दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने ट्रिपल इंजन की सरकार देश प्रदेश की जनता पर चौतरफा महंगाई का वोट डाल रही है एक तरफ रसोई गैस के पेट्रोल डीजल के दाम बनाए जा रहे हैं खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाए जा रहे है , छत्तीसगढ़ प्रदेश जो की बिजली उत्पादन में अग्रणी राज्य यहां का कोयले से दूसरे राज्य में बिजली मिल रही है उसे राज्य की जनता की महंगी बिजली देना लगातार बिजली घरों में बढ़ोतरी करके महंगाई का बोर्ड बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है । प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद अब तक 31% बिजली की दर बढ़ाई गई है जो की अनैतिक और तानाशाही निर्णय है , बिजली , गैस के दाम बढ़ने आम आदमी मजबूर होकर वापस चिमनी , लकड़ी और चूल्हे के युग में जा रहे है । भाजपा सरकार अगर जनता की हितैषी सरकार है तो बिजली दर बढ़ाने का निर्णय को तत्काल वापस लेना होगा नहीं तो कांग्रेस लगातार उग्र आंदोलन करेगी और जनता इन्हें जरूर सबक सिखाएगी ।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा, आर एन वर्मा दीपक दुबे, संजय कोहले , राजेश यादव, विक्रांत अग्रवाल, , अल्ताफ अहमद, रायसिंह दिकोला, प्रवक्ता नासिर खोखर सुशील भारद्वाज, आनंद ताम्रकार, अनूप वर्मा गुरदीप भाटिया ,जामवंत गजपाल,प्रेमलता साहू , राम सुर्यवंशी, मोहन साहू, मनीष बघेल, कमलेश साहू, देवेंद्र देशमुख, करीम खान, उमेश साहू, संतलाल बंजारे, राजेश मानिकपुरी, राकेश हिरवानी, अमृत राजपूत, अभिषेक जांगड़े, जयप्रकाश
साहू, अजय मिश्रा राजकुमार पाली निकिता मिलिंद विनोद सेन, आयुष शर्मा राकेश साहू रतना नरमदेव दीपक जैन कन्या ढीमर रानी देवांगन अखिलेश्वरी ठाकुर सुमित घोष अली असगर सुनीता देवांगन मनीष सोनी जमुना साहू ममता गुप्ता नीति कश्यप ईश्वर साहू तिलक सिंह राजपूत हेमराज साहू महेश राव शाहिद अली त्रिशरण डोंगरे आर्यन सेनापति देव सिन्हा मुकेश साहू राहुल शर्मा मेघदूत साहू शत्रुघ्न हरीश सिंह चंद्र मोहन गभाने मोहित वाल्दे सौरभ ताम्रकार दुष्यंत देवांगन एनी पीटर धर्मेंद्र महानंद बंटी नवरंग देवेंद्र मारकंडे राजकुमार साहू राकेश दुबे राजकुमार साहू मुकेश साहू कुलेश्वर प्रसाद साहू खुर्शीद अहमद आदित्य नारायण नंदकिशोर शर्मा चैतन्य बंछोर भूपेंद्र सेन ,सुमित नारंग, गजानन्द साहू,जगदीश मारकंडे, महेंद्र निषाद, श्यामाचरण मनहर, विष्णु निषाद, यध्वंत यादव, जय निषाद, गोविंदा निषाद,निकिता मिलिंद, प्रेमलता साहू, सुनीता देवांगन,शकुंडिमर, माहेश्वरी ठाकुर, सुनील घोष, बिना देशमुख, अली असगर, मनीष सोनी, जमुना साहू, ममता गुप्ता, अनीता कश्यप, ईश्वरी साहू, तिलक राजपूत, हेमराज साहू, महेश राव, त्रिशरण डोंगरे, मेघनाथ साहू, राहुल शर्मा, हरीश सिंह, ज्ञानू राम निर्मलकर, चंद्र मोहन, गाने राजा, विक्रम बघेल,अनूप वर्मा, निलेश कोरे,अजय मिश्रा, धर्मेंद्र, बंटी, नारायण, देवेंद्र मारकंडे, राजकुमार साहू, राकेश दुबे मौजूद थे।


Related News

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पदमाकर (सीईओ) द्वारा आज जिला…
स्व. एचएल खंडेलवाल की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं लोकार्पण समारोह संपन्न

स्व. एचएल खंडेलवाल की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं लोकार्पण समारोह…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग रिसाली तालपुरी ए-ब्लॉक गेट नंबर 01 के समीप आज परम पूज्य स्वर्गीय श्री…
प्रदेश व दुर्ग जिला क्रिकेट संघ ने मंत्री गजेन्द्र यादव का माना आभार

प्रदेश व दुर्ग जिला क्रिकेट संघ ने मंत्री गजेन्द्र यादव का माना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की बहुप्रतीक्षित सौगात मिलने पर जिला…