• June 17, 2026

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के बीच, गुरुनानक नगर में कचरे का अंबार, रहवासी परेशान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । एक ओर दुर्ग नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए तैयारियों का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर और नियमित सफाई के अभाव ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के वार्ड क्रमांक 24 गुरुनानक नगर में सफाई व्यवस्था की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक बनी हुई है। यहां करतार भवन के पीछे नगर निगम द्वारा पूरे वार्ड का कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का माहौल व्याप्त हो गया है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह स्थान अब अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र में तब्दील हो चुका है, जहां प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कचरा जमा किया जा रहा है। कचरे के ढेर से उड़कर आसपास फैल रही गंदगी और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण क्षेत्रवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि करतार भवन के आसपास से गुजरना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। गर्मी और बारिश के मौसम में समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे संक्रमण और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है तथा कचरे के डंपिंग स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग भी की गई है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। रहवासियों का आरोप है कि निगम के जिम्मेदार अधिकारी उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसके चलते क्षेत्र में कचरा डंप करने का कार्य बदस्तूर जारी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन का दावा कर रहा है, तब गुरुनानक नगर क्षेत्र में इस तरह कचरे का अंबार लगना निगम की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है। उनका मानना है कि यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करना मुश्किल होगा। रहवासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थल से कचरे का तत्काल उठाव कराया जाए तथा वैकल्पिक स्थान पर वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए भी बाध्य हो सकते हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों के बीच गुरुनानक नगर की यह स्थिति नगर निगम के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। अब देखना यह होगा कि निगम प्रशासन स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेकर समाधान की दिशा में कदम उठाता है।

Related News

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पदमाकर (सीईओ) द्वारा आज जिला…
स्व. एचएल खंडेलवाल की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं लोकार्पण समारोह संपन्न

स्व. एचएल खंडेलवाल की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं लोकार्पण समारोह…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग रिसाली तालपुरी ए-ब्लॉक गेट नंबर 01 के समीप आज परम पूज्य स्वर्गीय श्री…
प्रदेश व दुर्ग जिला क्रिकेट संघ ने मंत्री गजेन्द्र यादव का माना आभार

प्रदेश व दुर्ग जिला क्रिकेट संघ ने मंत्री गजेन्द्र यादव का माना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की बहुप्रतीक्षित सौगात मिलने पर जिला…