• June 17, 2026

प्रदेश व दुर्ग जिला क्रिकेट संघ ने मंत्री गजेन्द्र यादव का माना आभार

प्रदेश व दुर्ग जिला क्रिकेट संघ ने मंत्री गजेन्द्र यादव का माना आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग जिले को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की बहुप्रतीक्षित सौगात मिलने पर जिला क्रिकेट संघ, दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। इस संबंध में जिला क्रीड़ांगन समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव को सहमति प्रदान किए जाने से जिले के खेल विकास को नई दिशा मिलेगी तथा दुर्ग प्रदेश के प्रमुख खेल केंद्रों में शामिल होगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अजय तिवारी ने कहा कि केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के सतत प्रयासों एवं खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है, जिससे आने वाले समय में जिले के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रभतेज सिंह भाटिया, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया, विजय शाह के मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु विशेष आभार व्यक्त किया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। जिसका खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा। संघ के उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, सचिव प्रमोद परख, सुरेश साहू, गुरमीत सिंह भोगल, आशीष सूर्यवंशी, ओमप्रकाश साहू, इंदर कोर, कोंडल राव, कौशल वर्मा, राकेश साहू, सुशील मिश्र ने भी केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…