• June 18, 2026

सीएम हाउस में मंत्रियों को अचानक बुलाई गई, मंत्रियों के सामूहिक इस्तीफे के बाद पांच मंत्रियों के हटाए जाने की चर्चा

सीएम हाउस में मंत्रियों को अचानक बुलाई गई, मंत्रियों के सामूहिक इस्तीफे के बाद पांच मंत्रियों के हटाए जाने की चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार की रात करीब 9 बजे अचानक सभी मंत्रियों को सीएम हाउस बुलाया। अचानक मिले बुलावे से कई मंत्री अपने कार्यक्रम रद्द कर रायपुर के लिए रवाना हुए। चर्चा है कि ये बैठक कोरिया में हुई भाजपा नेता की हत्या और लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे को लेकर बुलाई गई है। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी चर्चा चल रही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री की इस अचानक बुलाई गई बैठक को लेकर कई तरह के सियासी कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मंत्रियों से सामूहिक इस्तीफा लेकर नए सिरे से मंत्रीमंडल गठन की तैयारी की जा रही है। इसमें पांच मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह दूसरों को जगह दिए जाने की चर्चा है। इससे पहले भी भाजपा ने ऐसे चौकाने वाले निर्णय ले चुकी है। इसलिए इन बातों को काफी हद तक सही माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कुछ मंत्री दिनभर अपने प्रभार वाले जिलों और सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त थे, लेकिन देर शाम उन्हें तत्काल रायपुर पहुंचने के निर्देश मिले। निर्देश मिलते ही मंत्री राजेश अग्रवाल सरगुजा से रायपुर पहुंचे। वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एमसीबी में आयोजित कार्यक्रम को बीच में छोड़कर रायपुर पहुंचे हैं। इस बैठक में आगामी प्रशासनिक निर्णयों, संगठनात्मक गतिविधियों, विधानसभा सत्र की तैयारी और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक किसी भी विषय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि देर रात होने वाली इस बैठक से क्या बड़े फैसले निकलकर सामने आते हैं। खबर है कि गृहमंत्री विजय शर्मा को हटाकर दिल्ली की राजनीति में सक्रिय किए जाने की तैयारी है। इसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्री राम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा सहित एक अन्य मंत्री को हटाकर उनकी जगह दूसरों को मंत्री बनाया जा सकता है।


Related News

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा वेयरहाउस

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा द्वारा…
विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित

विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण…
बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा – महंगाई से आम आदमी बेहाल

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     ​बेमेतरा :बेमेतरा के बेरला रोड स्थित राजीव भवन में आज कांग्रेस के…