• June 18, 2026

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा – महंगाई से आम आदमी बेहाल

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा – महंगाई से आम आदमी बेहाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

​बेमेतरा :बेमेतरा के बेरला रोड स्थित राजीव भवन में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई इस दौरान उनके साथ पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य मुद्दा प्रदेश में बिजली की दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर था
​प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने सरकार पर कड़ा प्रहार किया उन्होंने कहा बिजली दरों में की गई इस वृद्धि से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ प्रदेश के अन्नदाता (किसानों) पर भी अतिरिक्त और भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी फैसले का कड़ा विरोध करती है ​उन्होंने सरकार से बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि दरें वापस नहीं ली गईं,तो कांग्रेस इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से संचालित करेगी और सड़कों पर उतरेगी..अभी इन दिनों किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी लो वोल्टेज की सबसे बड़ी दिक्कत वही समय पर ट्रांसफार्मर भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है सामने अभी धान का बुवाई करना है रोपाई का समय है लेकिन किसानों को प्राप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान बहुत परेशान है

​छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मंजूर की गई नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। दरें कुछ इस प्रकार बढ़ाई गई हैं ​घरेलू उपभोक्ता: 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी ​व्यावसायिक कॉमर्शियल) उपभोक्ता: 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी ​कृषि पंप उपभोक्ता: 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि ​राहत की बात (सीमित) बिजली कंपनी ने शुरुआत में 24 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था, जिसे आयोग ने पूरी तरह स्वीकार नहीं किया आयोग ने औसतन 6.23 प्रतिशत की दर वृद्धि को ही मंजूरी दी है। इसके बावजूद आम जनता की जेब पर इसका सीधा असर पड़ना तय है… प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पूर्व मंत्री चौबे ने बताया कि तीसरा चरण डोर टू डोर जाकर बिजली बढ़ोतरी के संबंध में आम जनता से चर्चा किया जाएगा और उनको बताया जाएगा इस अवसर पर मंगत साहू प्रणीश चौबे प्रांजल तिवारी मिथलेश वर्मा रश्मि मिश्रा रोशन सिन्हा देवेंद्र साहू रीता पांडे झम्मन बघेल सनत धर दिवान विजय बघेल रवि रजक ललित विश्वकर्मा मनोज शर्मा जावेद खान शक्ति धर दिवान आरिफ़ भाटिया मोहित वर्मा लीलाराम निषाद योगिता साहू हेमिन यादव सहोदरा नवरंगे सीताराम यदु विकाश चौबे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बारिश के मौसम में होने वाली आकस्मिक घटनाओं से निपटने हेल्थ विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बारिश के मौसम में होने वाली आकस्मिक घटनाओं से निपटने हेल्थ विभाग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने बारिश में होने वाली बीमारियों…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…
मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में संचालित “Mediation for Nation 3.0” अभियान तथा आगामी राष्ट्रीय…